Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में अब MCD भी भाजपा के हाथ, महापौर चुनाव से AAP ने बनाई दूरी

Delhi Mayor Election: दिल्ली महापौर चुनाव में AAP के बहिष्कार के बाद भाजपा की जीत लगभग तय है। राजा इकबाल सिंह का निर्विरोध चुना जाना अब लगभग तय माना जा रहा है।
Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में अब MCD भी भाजपा के हाथ, महापौर चुनाव से AAP ने बनाई दूरी

दिल्ली महापौर चुनाव में AAP के बहिष्कार से भाजपा की जीत लगभग तय है। राजा इकबाल सिंह निर्विरोध महापौर बन सकते हैं, जिससे दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बन जाएगी।

Delhi Mayor Election 2025: महापौर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारा और चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह निर्णय दिल्ली की जनता के हित में बताते हुए लिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अब भाजपा को राजधानी की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभानी चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही

Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में अब MCD भी भाजपा के हाथ, महापौर चुनाव से AAP ने बनाई दूरी

चुनाव में भाजपा की ओर से राजा इकबाल सिंह को महापौर पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। विपक्ष के हटने के बाद अब उनकी जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मंदीप सिंह भी नाम वापस ले सकते हैं, जिससे राजा इकबाल सिंह निर्विरोध महापौर निर्वाचित हो सकते हैं।

दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार

महापौर चुनाव में भाजपा की संभावित जीत के साथ अब दिल्ली में केंद्र, राज्य और नगर निगम तीनों स्तरों पर भाजपा की सरकार हो जाएगी। इसे ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ कहा जा रहा है। इससे पहले 1998 में ऐसा राजनीतिक संतुलन देखा गया था।

Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में अब MCD भी भाजपा के हाथ, महापौर चुनाव से AAP ने बनाई दूरी

उप महापौर पद पर भी भाजपा आगे

भाजपा ने उप महापौर पद के लिए जय भगवान यादव को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अरिबा खान को मैदान में उतारा गया था, लेकिन पार्टी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उनके भी नाम वापस लेने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव प्रक्रिया और आंकड़े

Delhi Mayor Election 2025: दिल्ली में अब MCD भी भाजपा के हाथ, महापौर चुनाव से AAP ने बनाई दूरी

महापौर और उप महापौर चुनाव दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के अरुणा आसफ अली सभागार में दोपहर दो बजे होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा पार्षद सत्या शर्मा करेंगी, जिन्हें लगातार चौथी बार पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दिल्ली नगर निगम में कुल 262 सदस्य हैं, जिनमें 250 पार्षदों में से 12 सीटें फिलहाल रिक्त हैं। भाजपा के पास 135 सदस्यों का समर्थन है, जबकि कांग्रेस के पास 8 और आम आदमी पार्टी के पास 119 सदस्य हैं। जीत के लिए 72 वोटों की आवश्यकता है, जो भाजपा को आसानी से मिल सकते हैं।

Leave a comment