रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि म्यूजिक चार्ट्स पर भी तहलका मचा रही है। फिल्म के गाने भारत से लेकर अमेरिका तक ग्लोबल म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: इस वक्त हर किसी की जुबान पर फिल्म ‘धुरंधर’ का नाम है। भले ही इस फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया हो, लेकिन भारत और अमेरिका में इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ के गाने भारत में सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग चार्ट्स पर लीडरशिप पोजीशन हासिल कर चुके हैं। फिल्म का म्यूजिक सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जा रहा है—ग्लोबल चार्ट्स में यह बिलबोर्ड पर नंबर 1 और स्पॉटिफाई पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है।
इस शानदार म्यूजिक का पूरा श्रेय राजस्थान में जन्मे म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को जाता है, जिन्होंने निर्देशक आदित्य धर की फिल्म के संगीत को कैची और ट्रेंडिंग बनाया है। आखिर कौन हैं शाश्वत सचदेव, जिन्होंने ‘धुरंधर’ के म्यूजिक से ग्लोबल पहचान बना ली, यही वजह है कि आज हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।
धुरंधर के म्यूजिक ने रचा इतिहास
‘धुरंधर’ का म्यूजिक इस वक्त ग्लोबल चार्ट्स पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। फिल्म के गाने बिलबोर्ड ग्लोबल चार्ट पर नंबर-1 और स्पॉटिफाई ग्लोबल पर टॉप-2 में ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है, लेकिन भारत, अमेरिका और अन्य देशों में इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इस म्यूजिकल सक्सेस का पूरा श्रेय जाता है राजस्थान के जयपुर में जन्मे म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को, जिन्होंने फिल्म के लिए मॉडर्न और मास अपील वाला साउंड तैयार किया है।
शाश्वत सचदेव का जन्म जयपुर में हुआ था। बहुत कम उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। महज 3 साल की उम्र में उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक में भी गहरी पकड़ बनाई और ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन से क्लासिकल पियानो में ग्रेजुएशन किया।
साल 2011 में शाश्वत ने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। वहां कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद वह 2016 में भारत लौट आए और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनानी शुरू की।

बड़े प्रोजेक्ट्स और बड़े नामों के साथ काम
भारत लौटने के बाद शाश्वत सचदेव ने 2017 में अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘फिलौरी’ के जरिए बॉलीवुड में बतौर कंपोजर खुद को स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘आर्टिकल 370’, ‘अटैक: पार्ट 1’, ‘तेजस’, ‘उलझ’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया। शाश्वत उन चुनिंदा म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं, जिन्होंने अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ, करण औजला, सोनू निगम, विशाल ददलानी, बी प्राक, जुबिन नौटियाल, शिल्पा राव, जैस्मीन सैंडलस और राजा कुमारी जैसे बड़े सिंगर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर साथ लाया।
शाश्वत सचदेव को असली पहचान मिली आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और IIFA अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर आर.डी. बर्मन बेस्ट न्यू म्यूजिक टैलेंट अवॉर्ड भी मिल चुका है। शाश्वत सचदेव ने खुद को सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रखा।
हाल ही में उन्होंने दो बार ऑस्कर जीत चुके दिग्गज म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर और एमी अवॉर्ड विनर जेम्स एवरिंगम के साथ ब्रिटिश सीरीज ‘Verdi’ की टाइटल थीम पर काम किया। इस प्रोजेक्ट के साथ वह हंस जिमर के साथ को-कंपोज करने वाले पहले भारतीय म्यूजिक कंपोजर बन गए।











