दिशा पाटनी: कॉलेज ड्रॉपआउट से नेशनल क्रश तक, ‘आशिकों की कॉलोनी’ में मचाया धमाल

Disha Patani Journey: कॉलेज ड्रॉपआउट से लेकर बॉलीवुड की नेशनल क्रश बनने तक दिशा पाटनी का सफर बेहद खास रहा। ‘आशिकों की कॉलोनी’ में उनके धमाकेदार परफॉर्मेंस और

कभी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली दिशा पाटनी ने कॉलेज ड्रॉपआउट होकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। एक एड के साथ रातोंरात नेशनल क्रश बन गईं दिशा अब अपनी नई फिल्म, गानों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए कई कलाकारों ने करियर और पढ़ाई के बीच कठिन फैसले लिए हैं। इस सूची में बॉलीवुड की सबसे फिट और क्यूट हसीनाओं में शुमार दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। बरेली में जन्मीं दिशा कभी एक होशियार और पढ़ाकू छात्रा हुआ करती थीं, जिनका लक्ष्य बिल्कुल साफ था।

स्कूल के दिनों में वह अनुशासित और तेज दिमाग वाली छात्रा के रूप में जानी जाती थीं। आगे चलकर उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला भी लिया, लेकिन अभिनय के प्रति बढ़ते जुनून के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और फिल्मी दुनिया का रुख किया। आज दिशा पाटनी न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

शुरुआती जीवन और परिवार

दिशा पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी (DSP) हैं, जबकि मां हेल्थ इंस्पेक्टर रही हैं। बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर के पद पर रह चुकी हैं और अब फिटनेस कोच हैं। शुरुआत में दिशा एक पढ़ाकू और अनुशासित छात्रा थीं। उन्होंने इंजीनियरिंग के लिए कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन जल्द ही पढ़ाई बीच में छोड़कर फिल्म और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

दिशा की सफलता की कहानी का मोड़ एक एड से शुरू हुआ। उन्होंने कैडबरी सिल्क बबल का विज्ञापन किया, जिसने उन्हें रातोंरात नेशनल क्रश बना दिया। इस विज्ञापन के बाद उन्हें कई कास्टिंग डायरेक्टर्स का फोन आने लगा और फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। इसके अलावा दिशा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया। 19 साल की उम्र में वह उपॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया 2013 में उपविजेता रहीं।

फिल्मों का सफर

बॉलीवुड में डेब्यू की बात अक्सर ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से जुड़ती है, लेकिन वास्तव में दिशा की पहली फिल्म तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ (2015) थी। इसके बाद उन्होंने लगातार काम किया और बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। फिल्मों में सफलता मिलने के बाद दिशा ने अपने टैलेंट, फिटनेस और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस महीने दिशा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही। उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा गया।नुपुर सेनन के रिसेप्शन में दोनों एक साथ नजर आए। लोलापालूजा इंडिया, मुंबई में दिशा और तलविंदर हाथ में हाथ डाले पहुंचे। इन पब्लिक स्पॉटिंग वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हुए डेटिंग रूमर्स को हवा दी।

‘आशिकों की कॉलोनी’ में धमाल

दिशा पाटनी अब अपनी नई फिल्म और गाने के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में शाहिद के अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का इलेक्ट्रिफाइंग डांस नंबर ‘आशिकों की कॉलोनी’ रिलीज हुआ। इस गाने में दिशा और शाहिद की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। गाने के डांस मूव्ज और स्टाइल दर्शकों को बहुत पसंद आए।रिलीज के 1 दिन में ही इस गाने ने 85 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। गाने और स्टाइलिश पर्फॉर्मेंस के कारण दिशा ने फिर से यह साबित कर दिया कि ड्रॉपआउट से भी बॉलीवुड की टॉप हसीना बनने का सफर संभव है।

Leave a comment