DRDO ने 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इंजीनियरिंग और साइंस के फाइनल ईयर स्टूडेंट्स 5 जून तक ऑफलाइन आवेदन DRDO Careers Portal कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की ट्रेनिंग और हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
नई दिल्ली: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने छात्रों के लिए नई पेड इंटर्नशिप स्कीम जारी की है। यह इंटर्नशिप DRDO की CFEES लैब में कराई जाएगी, जहां चयनित उम्मीदवारों को रिसर्च और टेक्निकल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और इच्छुक छात्र 5 जून 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।
CFEES लैब में मिलेगा रिसर्च का अनुभव
डीआरडीओ की यह इंटर्नशिप सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरमेंट सेफ्टी (CFEES) के लिए आयोजित की जा रही है। यह लैब सेना के लिए फायर, एक्सप्लोसिव और एनवायरमेंट से जुड़ी टेक्नोलॉजी और रिसर्च पर काम करती है। चयनित स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स की निगरानी में काम सीखने का मौका मिलेगा।

इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। इंटर्नशिप की लोकेशन दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रहेगी।
किन स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
इस प्रोग्राम में इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर और साइंस पीजी फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का AICTE या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 80 प्रतिशत अंक या 8.0 CGPA होना जरूरी है।
आयु सीमा 28 वर्ष से कम रखी गई है। अलग-अलग इंजीनियरिंग और साइंस ब्रांच के लिए कुल 15 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें AI&ML, कंप्यूटर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से इंटर्नशिप फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र में जरूरी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरने के बाद कॉलेज का रेफरल लेटर, मार्कशीट और आधार कार्ड की कॉपी अटैच करनी होगी।
इसके बाद पूरा आवेदन स्पीड पोस्ट के जरिए CFEES, Timarpur, Delhi पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों की सूची 15 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि इंटर्नशिप ट्रेनिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी।










