ईरान संकट के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, शीर्ष नेतृत्व हटाने वाले वेनेजुएला मॉडल की दी मिसाल

ईरान संकट के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, शीर्ष नेतृत्व हटाने वाले वेनेजुएला मॉडल की दी मिसाल

ईरान पर जारी हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला मॉडल लागू करने की बात कही। उन्होंने संकेत दिया कि केवल शीर्ष नेतृत्व बदलकर शासन ढांचा बरकरार रखा जा सकता है। साथ ही चार से पांच सप्ताह तक कार्रवाई जारी रहने की बात कही।

America: ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ी तो अमेरिकी सेना चार से पांच हफ्तों तक ईरान पर हमला जारी रख सकती है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में युद्ध के बाद की स्थिति के लिए ‘Venezuela Model’ लागू करने का सुझाव दिया है।

ट्रंप का कहना है कि इस मॉडल के तहत केवल शीर्ष नेता को हटाया जाता है, जबकि सरकार का बाकी ढांचा बरकरार रखा जाता है। उनका दावा है कि इससे सत्ता परिवर्तन के बाद अराजकता कम होती है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नहीं होती।

क्या है Venezuela Model

ट्रंप ने एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा कि लैटिन अमेरिका में अपनाया गया मॉडल उनके मुताबिक सफल रहा था। उन्होंने कहा, 'वेनेजुएला में हमने जो किया, वह एकदम सही सिनेरियो था।'

इस मॉडल का मतलब है कि सिर्फ टॉप लीडर को हटाया जाए और सरकार के बाकी हिस्से को जारी रखा जाए। ट्रंप के अनुसार, 'दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी की नौकरी बची रही।'

हमले कितने दिन चलेंगे

जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका और इजरायल कितने समय तक हमले जारी रख सकते हैं, तो ट्रंप ने कहा कि शुरुआत में चार से पांच हफ्तों की योजना थी। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल नहीं होगा क्योंकि अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सैन्य संसाधन मौजूद हैं। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका लंबी अवधि की कार्रवाई के लिए तैयार है।

ईरान के नए नेतृत्व पर बयान

ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत के बाद नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पर ट्रंप ने कहा कि उनके पास ईरान की सत्ता के लिए तीन अच्छे विकल्प हैं। हालांकि उन्होंने इन नामों का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी नाम बताना जल्दबाजी होगी। पहले मौजूदा अभियान को पूरा करना जरूरी है।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि एक समय ऐसा आएगा जब ईरानी सेना हथियार डाल देगी। उनके अनुसार, अधिकारी अपने हथियार जनता को सौंप सकते हैं।

क्या बैन हटाए जाएंगे

ईरान पर लगे प्रतिबंधों यानी बैन को लेकर भी ट्रंप से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि अगर नया नेतृत्व प्रैक्टिकल साबित होता है तो प्रतिबंध हटाने पर विचार किया जा सकता है।

लेकिन उन्होंने किसी भी तरह की ठोस कमिटमेंट देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि अभी इस पर कुछ कहना जल्दी होगा। ट्रंप ने कहा, 'मैं कोई वादा नहीं करता। अभी हमें काम करना है और हम इसे बहुत अच्छे से कर रहे हैं। हम शेड्यूल से आगे हैं।'

Leave a comment