Elon Musk को Twitter बेचने वाले Jack Dorsey अब कैसे बन गए X के लिए सिरदर्द?

ब्लूस्काई ऐप को जैक डॉर्सी ने बनाया है। डॉर्सी ने ही ट्विटर प्लेटफॉर्म बनाया था, जिसे एलन मस्क ने खरीदकर नाम बदलकर एक्स कर दिया था। X के लिए बड़ी चुनौती

2022 में जब Elon Musk ने Twitter को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था, तो सभी की नज़रें इस कदम पर थी। Musk का उद्देश्य प्लेटफॉर्म को एक नई दिशा देना था, और उन्होंने तेजी से बदलाव शुरू किए। Twitter का नाम बदलकर X रखा गया, और इसे सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने वाला बिजनेस बना दिया। लेकिन अब वही Jack Dorsey, जिनसे Musk ने Twitter खरीदी थी, X के लिए एक गंभीर चुनौती बन गए हैं।

Jack Dorsey, जिनके नेतृत्व में Twitter ने सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ था, अब Bluesky नाम के एक नए प्लेटफॉर्म के फाउंडर हैं। Bluesky, जिसे Dorsey ने 2019 में लॉन्च किया था, अब X के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत यूजर बेस ने Musk को एक नई चुनौती दी है।   का डीसेंट्रलाइज्ड सिस्टम, जिसमें यूजर्स को अपने डेटा पर पूरी कंट्रोल मिलता है, X से अलग एक आकर्षक विकल्प बन चुका हैं।

Bluesky और X क्या है फर्क?

Elon Musk को Twitter बेचने वाले Jack Dorsey अब कैसे बन गए X के लिए सिरदर्द?

Bluesky का यूजर इंटरफेस X से बहुत हद तक मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें यूजर्स को डेटा और कंटेंट पर अधिक नियंत्रण मिलता है, जबकि X में कंटेंट पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध होता है। यह डीसेंट्रलाइजेशन का तरीका Bluesky को और भी आकर्षक बना रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो डेटा प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा, X पर प्रीमियम फीचर्स के लिए यूजर्स को पैसे देने पड़ते हैं, जबकि Bluesky में अभी तक कोई भुगतान मॉडल नहीं हैं।

Bluesky का उभार X के लिए बढ़ती चिंता

Elon Musk को Twitter बेचने वाले Jack Dorsey अब कैसे बन गए X के लिए सिरदर्द?

Bluesky इन दिनों काफी चर्चा में है, खासकर इसकी बढ़ती यूजर संख्या के कारण। रिपोर्ट्स के मुताबिक, X के कई यूजर्स अब Bluesky में शिफ्ट हो रहे हैं। इसका कारण X पर राजनीतिक विवादों और Musk के चुनावी रुख को बताया जा रहा है। खासकर डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में Musk का समर्थन करने के बाद X पर यूजर्स का गुस्सा बढ़ा है। ऐसे में यूजर्स ने Bluesky को एक शांतिपूर्ण और कम विवादित विकल्प के रूप में अपनाया हैं।

Bluesky की सफलता के संकेत

Bluesky की बढ़ती लोकप्रियता को यूके के ऐप स्टोर पर उसके शीर्ष स्थान से भी देखा जा सकता है। यह दर्शाता है कि लोग अब एक नई और अधिक सुरक्षित प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं। Bluesky के बढ़ते यूजर बेस से साफ है कि Musk की टेंशन बढ़ रही है, क्योंकि वह चाहते हैं कि X को और अधिक यूजर्स आकर्षित करें। हालांकि, Bluesky अभी तक कोई भुगतान मॉडल नहीं अपनाया है, लेकिन भविष्य में इसका फाइनेंशियल मॉडल पेश किया जा सकता है, जो X के लिए एक नया प्रतिस्पर्धी होगा।

X और Bluesky भविष्य क्या होगा?

Elon Musk को Twitter बेचने वाले Jack Dorsey अब कैसे बन गए X के लिए सिरदर्द?

हालांकि X पर 250 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं, वहीं Bluesky के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 16 मिलियन के पार पहुँच चुकी है। अगर यूजर्स का रुझान इसी तरह Bluesky की ओर बढ़ता रहा, तो Musk को X के लिए अपनी रणनीति पर विचार करना पड़ सकता है। यद्यपि X ने अपने प्रीमियम फीचर्स की शुरुआत की है, लेकिन Bluesky के द्वारा फ्री सेवाओं और डीसेंट्रलाइजेशन को अपनाने से यह अधिक यूजर्स को आकर्षित कर सकता हैं।

Musk और Dorsey की जंग अब केवल बिजनेस की नहीं बल्कि विचारधाराओं की भी हो सकती है। Dorsey का Bluesky, Musk के X के लिए न केवल प्रतिस्पर्धी है, बल्कि एक संदेश भी है कि अगर यूजर्स की जरूरतों का सही तरीके से ख्याल नहीं रखा गया तो वे अन्य विकल्पों की ओर रुख करेंगे। भविष्य में X के लिए यह एक बड़ी चुनौती हो सकती है, खासकर जब तक वह अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव नहीं करता।

Leave a comment