Emergency Collection Day 3: संडे का कमाल, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने वीकेंड पर की शानदार कमाई, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

Emergency Box Office Day 3: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' ने संडे को 3.93 करोड़ रुपये कमाए, कुल कलेक्शन 10 करोड़ तक पहुंचा। जानें अब तक का प्रदर्शन।

Emergency: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगाए गए आपातकाल पर आधारित इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड पर इसके कलेक्शन में सुधार देखने को मिला हैं।

पहले दिन निराशाजनक प्रदर्शन

फिल्म को ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी ने पहले दिन केवल 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। कंगना के अभिनय को सराहना मिलने के बावजूद, दर्शकों की संख्या में उम्मीद के अनुरूप उछाल नहीं दिखा।

शनिवार और रविवार को आई तेजी

Emergency Collection Day 3: संडे का कमाल, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने वीकेंड पर की शानदार कमाई, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ, और इसने 3.6 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, संडे को वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 3.93 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका हैं।

कंगना के अभिनय को मिली तारीफ

इमरजेंसी में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। उनकी बॉडी लैंग्वेज और संवाद अदायगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। समीक्षकों ने भी कंगना के परफॉर्मेंस को फिल्म का मजबूत पक्ष बताया हैं।

विवादों में घिरी फिल्म

फिल्म को लेकर विवाद भी जारी हैं। पंजाब में सिख समुदाय ने इमरजेंसी का विरोध करते हुए इसे तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। इसके चलते पंजाब में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई हैं।

अन्य कलाकारों ने छोड़ी छाप

Emergency Collection Day 3: संडे का कमाल, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने वीकेंड पर की शानदार कमाई, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और मिलिंद सोमन जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। अनुपम खेर ने जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाई, जबकि श्रेयस तलपड़े को अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में देखा गया। दोनों ही कलाकारों की परफॉर्मेंस को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती

कंगना की इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की आजाद से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, वीकेंड पर मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद अब उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

कंगना का ड्रीम प्रोजेक्ट

Emergency Collection Day 3: संडे का कमाल, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने वीकेंड पर की शानदार कमाई, जानें अब तक का कुल कलेक्शन

इमरजेंसी कंगना रनौत के लिए खास है क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। यह फिल्म उनके करियर का एक बड़ा दांव हैं।

आगे का सफर कैसा होगा?

फिल्म की धीमी शुरुआत के बावजूद वीकेंड का प्रदर्शन कंगना के लिए राहत भरा है। हालांकि, इसे लंबी पारी खेलने के लिए दर्शकों के निरंतर समर्थन की आवश्यकता होगी।

इमरजेंसी का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

Leave a comment