ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा, स्पोर्ट्स न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। रूट ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक पूरा करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़े। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों का आंकड़ा बराबर कर लिया हैं।

ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड के उत्कृष्ट बल्लेबाज जो रूट का बल्ला लगातार रन बना रहा है। श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रूट ने शानदार शतक जड़ दिया है। इस शतकीय पारी के साथ जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास गढ़ते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए पहले टेस्ट में, जो रूट ने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में नाबाद 62 रनों की पारी खेली थी। अब उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अद्वितीय शतक ठोककर सनसनी मचा दी हैं।

जो रूट ने 162 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो कि उनका टेस्ट करियर का 33वां शतक है। इसके साथ ही रूट ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक की बराबरी कर ली है। कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैचों में 33 शतक बनाए थे, जबकि रूट ने महज 145वें टेस्ट में यह बड़ा कारनामा कर दिखाया हैं।

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज

ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

* एलिस्टर कुक - 33 शतक

* जो रूट - 33 शतक

* केविन पीटरसन - 23 शतक

* वैली हैमंड - 22 शतक

* कॉलिन काउड्रे - 22 शतक

* ज्योफ्री बॉयकॉट - 22 शतक

* इयान बेल - 22 शतक

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (एक्टिव बल्लेबाज)

ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

जो रूट अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले सक्रिय क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन को पीछे छोड़कर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। वर्तमान में सक्रिय बल्लेबाजों में टेस्ट शतकों की संख्या के मामले में विराट कोहली अब टॉप-4 में सबसे नीचे पहुंच गए हैं।

* जो रूट - 33 शतक

* केन विलियमसन - 32 शतक

* स्टीव स्मिथ - 32 शतक

* विराट कोहली - 29 शतक

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (एक्टिव खिलाड़ी)

ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

जो रूट ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। जो रूट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 49वां शतक बनाया, जबकि रोहित शर्मा के खाते में 48 शतक हैं। इस सूची में विराट कोहली 80 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। अब रूट विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सक्रिय बल्लेबाज बन गए हैं।

* विराट कोहली (भारत) - 80 शतक

* जो रूट* (इंग्लैंड) - 49 शतक

* रोहित शर्मा (भारत) - 48 शतक

* केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 45 शतक

* स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) - 44 शतक

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

जो रूट इंग्लैंड की धरती पर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रूट के नाम अब इंग्लैंड में 6500 से अधिक टेस्ट रन दर्ज हैं।

* जो रूट -  6577* रन

* एलेस्टेयर कुक - 6568 रन

* ग्राहम गूच - 5917 रन

* माइक एथरटन - 4716 रन

* एलेक स्टीवर्ट - 4650 रन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज

ENG vs SL 2nd Test: रूट ने दूसरे टेस्ट मैच में शतक ठोककर रचा इतिहास; महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड की बराबरी की; रोहित शर्मा को भी पछाड़ा

*  जो रूट* - 15 शतक

* मार्नस लाबुशेन - 11 शतक

* केन विलियमसन - 10 शतक

* स्टीव स्मिथ - 9 शतक

* रोहित शर्मा - 9 शतक

* बाबर आजम - 8 शतक

* धनंजय डी सिल्वा - 8 शतक

 

Leave a comment