Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

7 मार्च को इब्राहिम अली खान की 'नादानियां', राजकुमार राव की 'शादी में जरूर आना' री-रिलीज, 'दुपहिया' वेब सीरीज समेत कई फिल्में और शो रिलीज होंगे।

सिनेप्रेमियों को शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दिन थिएटर और ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। 7 मार्च को कौन-कौन सी थ्रिलर आएंगी, जानें।

Friday OTT-Theatre Release: सप्ताह का शुक्रवार मनोरंजन प्रेमियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। 7 मार्च को भी दर्शकों के लिए ढेर सारा कंटेंट आने वाला है। कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ पुरानी हिट फिल्मों की री-रिलीज का ट्रेंड भी जारी है। तो आइए जानते हैं कि इस शुक्रवार कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं।

1. इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’

Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म नादानियां एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

2. राजकुमार राव की ‘शादी में जरूर आना’ की री-रिलीज

Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर शादी में जरूर आना को फिर से बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। राजकुमार राव के बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म की री-रिलीज की जा रही है। अगर आप इस फिल्म को मिस कर चुके हैं तो 7 मार्च को सिनेमाघरों में जाकर इसे देख सकते हैं।

3. पंचायत मेकर्स की नई वेब सीरीज ‘दुपहिया’

Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

‘पंचायत’ जैसी हिट वेब सीरीज बनाने वाले मेकर्स एक नई कॉमेडी-ड्रामा सीरीज दुपहिया लेकर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज को 7 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर चुका है।

4. हॉलीवुड फिल्म ‘मिक्की 17’ में नजर आएंगे रॉबर्ट पैटिनसन

Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट पैटिनसन फिल्म मिक्की 17 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हैरी पॉटर और ट्वाइलाइट जैसी फिल्मों से मशहूर हुए रॉबर्ट इस बार एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

5. मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘रेखाचित्रम’

मलयालम सिनेमा की मर्डर मिस्ट्री फिल्म रेखाचित्रम थिएटर्स में हिट होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। 7 मार्च से इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है। अगर आपको क्राइम और थ्रिलर पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होगी।

Friday OTT-Theatre Release: शुक्रवार को होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर्स और ओटीटी पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

6. जलियांवाला बाग कांड पर आधारित ‘द वॉकिंग ऑफ ए नेशन’

इतिहास पर आधारित वेब सीरीज देखने वालों के लिए द वॉकिंग ऑफ ए नेशन खास है। यह सीरीज जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानियों को उजागर करेगी। इसे 7 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a comment