GMR एयरपोर्ट्स में निवेश का मौका, शेयर 40% तक उछाल सकता है: एलारा कैपिटल

एलारा कैपिटल ने GMR एयरपोर्ट्स को ‘BUY’ रेटिंग दी, टार्गेट प्राइस 140 रुपये, Q3FY26 में मजबूत कमाई और EBITDA वृद्धि से निवेशकों को लाभ का मौका।

GMR एयरपोर्ट्स का शेयर 99.92 रुपये पर बंद हुआ। एलारा कैपिटल ने इसे ‘BUY’ रेटिंग दी और 140 रुपये का लक्ष्य रखा। Q3FY26 में मजबूत कमाई, EBITDA वृद्धि और बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन के कारण निवेशकों को 40% तक रिटर्न का अवसर है।

Stock Market: बीएसई पर मंगलवार को जीएमआर एयरपोर्ट्स (GMR Airports) का शेयर 99.92 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने इसे ‘BUY’ रेटिंग देते हुए 140 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय किया है। इसका मतलब मौजूदा भाव से करीब 40 प्रतिशत रिटर्न मिलने की संभावना है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक आकर्षक विकल्प बन सकता है।

एलारा कैपिटल का मानना है कि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और बढ़ती कमाई के कारण यह शेयर मिड टर्म में निवेशकों को लाभ दे सकता है।

क्यों है जीएमआर एयरपोर्ट्स पर भरोसा

ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Q3FY26 में जीएमआर एयरपोर्ट्स की स्ट्रक्चरल अर्निंग्स में बदलाव आया। दिल्ली एयरपोर्ट में टैरिफ-लेड एयरो यील्ड एक्सपेंशन और नॉन-एयरो एडजेंसी बिजनेस के लगातार विस्तार से मार्जिन मजबूत हुआ और एडजस्टेड अर्निंग्स में भी मजबूती आई।

एलारा कैपिटल का कहना है कि लगातार बेहतर एयरो रियलाइजेशन, नॉन-एयरो मोनेटाइजेशन और डिसिप्लिन्ड कैपिटल एलोकेशन से मीडियम टर्म में कैश जेनरेशन और बैलेंस शीट डीलीवरेजिंग को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। FY26E के लिए अर्निंग्स 2 प्रतिशत, FY27E के लिए 3 प्रतिशत और FY28E के लिए 4 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है।

इसके अलावा, वैल्यूएशन फ्रेमवर्क में बदलाव करते हुए FY28E तक रोल फॉरवर्ड किया गया और शेयर का टार्गेट बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया।

Q3FY26 का प्रदर्शन

तीसरी तिमाही में जीएमआर एयरपोर्ट्स का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू YoY 50.5 प्रतिशत बढ़कर 39.9 अरब रुपये हो गया। दिल्ली एयरपोर्ट में टैरिफ रीसेट और नॉन-एयरो स्ट्रीम के विस्तार ने इस वृद्धि में योगदान दिया।

EBITDA YoY 71.5 प्रतिशत बढ़कर 17 अरब रुपये हुआ और मार्जिन 37.4 प्रतिशत से बढ़कर 42.6 प्रतिशत पहुंचा। यह मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज और बेहतर रेवेन्यू मिक्स को दर्शाता है। नए लेबर कोड के कारण कंपनी को 1.8 अरब रुपये का घाटा उठाना पड़ा, लेकिन एडजस्टेड प्रॉफिट 3.6 अरब रुपये रहा, जो कमाई की ग्रोथ को दिखाता है।

शेयर का टार्गेट

एलारा कैपिटल ने एयरपोर्ट एसेट वैल्यूएशन अप्रोच के तहत बिजनेस सेगमेंट-वाइज SOTP फ्रेमवर्क अपनाया। FY28E के लिए एयरो और नॉन-एयरो सेगमेंट को अलग-अलग EV/EBITDA मल्टीपल्स असाइन किए गए हैं। FY25-28E EBITDA CAGR 29 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई गई।

इस वजह से शेयर का टार्गेट 123 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये कर दिया गया। मौजूदा भाव के मुकाबले यह लगभग 40 प्रतिशत रिटर्न का संकेत देता है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक मौका बनाता है।

Leave a comment