Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, जानें अंबेडकर जयंती पर अपने शहर का रेट

Gold Silver Price: 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर जयंती पर सोने की कीमत ₹93353 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹92929 प्रति किलो रही। जानें 22, 24 कैरेट रेट और शहरवार भाव।
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, जानें अंबेडकर जयंती पर अपने शहर का रेट

14 अप्रैल को सोना ₹93,353 और चांदी ₹92,929 पर पहुंची। अंबेडकर जयंती पर बाजार बंद, लेकिन IBJA के ताज़ा भाव लागू। जानें कैरेट वाइज और शहर का लेटेस्ट रेट।

Gold-Silver Price: 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर जयंती के दिन देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो शुक्रवार के ₹90,161 के पिछले बंद भाव से काफी ज्यादा है। चांदी की कीमत ₹92,929 प्रति किलो रही।

मार्केट बंद होने के बावजूद रेट में बदलाव क्यों?

चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है और आज अंबेडकर जयंती पर सरकारी अवकाश है, इसलिए मार्केट में ट्रेडिंग नहीं हुई। बावजूद इसके, IBJA द्वारा शुक्रवार के बाद अपडेट किए गए भाव सोमवार तक के लिए वैध माने जा रहे हैं।

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, जानें अंबेडकर जयंती पर अपने शहर का रेट

कितने कैरेट का सोना कितने में मिल रहा है?

24 कैरेट (999): ₹93,353 प्रति 10 ग्राम

23 कैरेट (995): ₹92,979 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट (916): ₹85,511 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट (750): ₹70,015 प्रति 10 ग्राम

14 कैरेट (585): ₹54,612 प्रति 10 ग्राम

चांदी (999): ₹92,929 प्रति किलो

शहरों के अनुसार गोल्ड प्राइस में फर्क

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, जानें अंबेडकर जयंती पर अपने शहर का रेट

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें कुछ अंतर के साथ सामने आईं:

दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, जयपुर: 22 कैरेट ₹87,840, 24 कैरेट ₹95,810

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई: 22 कैरेट ₹87,690, 24 कैरेट ₹95,660

गुरुग्राम, गाजियाबाद, चंडीगढ़: 22 कैरेट ₹87,840, 24 कैरेट ₹95,810

भारत में सोने की कीमतें किन फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं?

भारत में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर-रुपया विनिमय दर, इम्पोर्ट ड्यूटी, टैक्स और घरेलू डिमांड पर निर्भर करती हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ आभूषणों के लिए बल्कि एक फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट के रूप में भी बेहद महत्वपूर्ण है।

Leave a comment