हॉलीवुड के सबसे बड़े और भव्य आयोजनों में से एक ‘83वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स’ का शानदार आगाज हो चुका है। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित इस ग्लैमरस शाम में सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने बेहतरीन फैशन और स्टाइल से सबका ध्यान खींचा।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शोज़ में से एक 83वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 (83rd Golden Globe Awards) का भव्य आयोजन 11 जनवरी को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में हुआ। यह शाम सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज के बेहतरीन काम को सम्मान देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि रेड कार्पेट पर सितारों के फैशन, ग्लैमर और स्टाइल ने भी दुनियाभर का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।
हर साल की तरह इस बार भी गोल्डन ग्लोब्स का रेड कार्पेट हॉलीवुड फैशन ट्रेंड्स का आईना बना। इंटरनेशनल स्टार्स ने डिजाइनर गाउन, क्लासिक टक्सीडो और एक्सपेरिमेंटल लुक्स के जरिए अपने-अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया।
प्रियंका चोपड़ा से एमिली ब्लंट तक, फैशन का दिखा ग्लोबल टच

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह नेवी ब्लू फ्लोर-लेंथ गाउन में नजर आईं, जिसमें मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट मेकअप ने उनके लुक को और एलिगेंट बना दिया। प्रियंका का यह लुक सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में रहा। वहीं एमिली ब्लंट ने ऑल-व्हाइट आउटफिट में सादगी और क्लास का बेहतरीन मेल पेश किया। उनका लुक उन सितारों में शामिल रहा, जिन्होंने कम एक्सेसरीज़ के साथ भी रेड कार्पेट पर गहरी छाप छोड़ी।
सेलेना गोमेज और बेनी ब्लांको की जोड़ी रही चर्चा में
पॉप स्टार और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज इस साल Chanel के ऑफ-शोल्डर ब्लैक गाउन में नजर आईं। गाउन की नेकलाइन और स्लीव्स पर फेदर डिटेलिंग ने उनके लुक को ड्रामैटिक टच दिया। सेलेना के साथ उनके पति बेनी ब्लांको क्लासिक ब्लैक सूट में दिखे। दोनों की जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया और यह रेड कार्पेट की सबसे स्टाइलिश कपल एंट्री में से एक रही। जॉर्ज क्लूनी हमेशा की तरह ब्लैक टक्सीडो में डैपर नजर आए, जबकि उनकी पत्नी अमाल क्लूनी रेड बॉडी-हगिंग गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं। अमाल का यह लुक रेड कार्पेट के सबसे एलिगेंट लुक्स में गिना गया। क्लूनी कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की गईं।

मिला कुनिस, एली फैनिंग और टिमोथी चालमेट का स्टाइल स्टेटमेंट
एक्ट्रेस मिला कुनिस ने व्हाइट स्ट्रैपलेस बॉल गाउन पहनकर क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर को रीक्रिएट किया। वहीं, एली फैनिंग ने Gucci के शिमरी सिल्वर आउटफिट और Cartier नेकपीस के साथ रेड कार्पेट पर चमक बिखेरी। युवा सितारों में टिमोथी चालमेट का ऑल-ब्लैक लुक सबसे अलग नजर आया। ब्लैक शर्ट, वेस्ट और जैकेट में उनका यह स्टाइल मिनिमल लेकिन बेहद स्टाइलिश रहा।
हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने Dior के क्लासिक टक्सीडो और Manolo Blahnik के शूज के साथ अपने ट्रेडमार्क स्टाइल को बरकरार रखा। उनका यह लुक साबित करता है कि क्लासिक फैशन कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। Golden Globes 2026 का रेड कार्पेट इस बात का सबूत रहा कि हॉलीवुड फैशन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि यह पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और ग्लोबल ट्रेंड्स का संगम है।











