गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बर्तनों की कमी से मरीजों को भोजन के लिए हो रही परेशानी

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बर्तनों की कमी से मरीजों को भोजन के लिए हो रही परेशानी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को इन दिनों भोजन पाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल में बर्तनों की कमी के कारण मरीजों को खाना नहीं मिल पा रहा है। कई मरीजों को अस्पताल कर्मियों की ओर से यह कहकर लौटा दिया गया कि “बर्तन लाओ, तभी खाना मिलेगा।”

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ मरीज भर्ती रहते हैं, जिनमें अधिकांश गरीब परिवारों से आते हैं। अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार को निर्देश दिया था कि डिस्पोज़ेबल प्लेट, कटोरी और गिलास की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए, ताकि किसी भी मरीज को भोजन से वंचित न होना पड़े। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।

बर्तन न मिलने की स्थिति में कई मरीजों को रात बिना भोजन के बितानी पड़ रही है, जबकि कुछ के परिजनों को बाहर से डिस्पोज़ेबल बर्तन खरीदने पड़ रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा है कि यदि ठेकेदार या संबंधित कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं, तो इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment