HAL ने Q2FY26 में 10% वृद्धि के साथ ₹1,669 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। ऑपरेशन रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹6,628.61 करोड़ हुआ। खर्च बढ़े, लेकिन डिफेंस प्रोजेक्ट्स और नए कॉन्ट्रैक्ट्स के चलते निवेशकों के लिए संकेत सकारात्मक हैं।
HAL Q2FY26 Results: डिफेंस सेक्टर की प्रमुख पीएसयू कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजे बुधवार को घोषित किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10.5 फीसदी बढ़कर ₹1,669 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹1,510.48 करोड़ था।
ऑपरेशन से रेवेन्यू में मजबूती
HAL ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹6,628.61 करोड़ पर पहुंच गया। पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹5,976.29 करोड़ था। रेवेन्यू में यह बढ़ोतरी कंपनी के डिफेंस प्रोजेक्ट्स और नए कॉन्ट्रैक्ट्स के चलते हुई है।
खर्चों में भी वृद्धि
हालांकि, HAL का कुल खर्च इस तिमाही में बढ़कर ₹5,296.64 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹4,513.92 करोड़ था। यह लगभग 17.34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। खर्चों में वृद्धि मुख्य रूप से नए प्रोजेक्ट्स, तकनीकी उन्नयन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए की गई निवेश की वजह से है।
निवेशकों के लिए संकेत
HAL के मजबूत नतीजे निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं। कंपनी के लाभ और रेवेन्यू में वृद्धि ने यह दर्शाया कि पीएसयू डिफेंस सेक्टर में अवसर अभी भी मजबूत हैं। निवेशक इसे लंबी अवधि के लिए अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लाभ उठा सकते हैं।
HAL की यह रिपोर्ट यह भी बताती है कि डिफेंस उत्पादन और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निरंतर निवेश और विस्तार से कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन बेहतर हो रहा है।











