Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर! भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे, गंभीर का वर्ल्ड कप विनिंग पारियों से हेड कोच बनने तक का सफर

गंभीर हमेशा से ही टीम इंडिया के लिए आगे आए हैं, चाहे वह किसी भी भूमिका में हों। गंभीर ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए दो महत्वपूर्ण वर्ल्ड कप विजयी पारियां
Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर! भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे, गंभीर का वर्ल्ड कप विनिंग पारियों से हेड कोच बनने तक का सफर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज और वर्तमान में हेड कोच गौतम गंभीर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई।

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल द्रविड़ के बाद उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे।

गंभीर हमेशा से ही टीम इंडिया के लिए आगे आए हैं, चाहे वह किसी भी भूमिका में हों। गंभीर ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए दो महत्वपूर्ण वर्ल्ड कप विजयी पारियां खेलीं। इसके अलावा, उन्होंने भारत की टीम के लिए कई ऐसे शानदार प्रदर्शन किए, जिन्होंने टीम को जीत दिलाने में मदद की। हालांकि, वर्ल्ड कप की विजयी पारियां हमेशा फैंस के यादों में बसी रहेंगी।

2007 टी20 वर्ल्ड कप में गंभीर

Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर! भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे, गंभीर का वर्ल्ड कप विनिंग पारियों से हेड कोच बनने तक का सफर

2007 में, भारतीय क्रिकेट टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इस सफलता में गौतम गंभीर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में ओपनिंग करते हुए 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। यह पारी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। गंभीर की इस अद्भुत पारी के कारण भारतीय टीम ने 20 ओवर में 157/5 का स्कोर खड़ा किया। अंत में, भारत ने 5 रन से फाइनल जीतकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

2011 वनडे विश्व कप में गंभीर का प्रदर्शन

Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर! भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे, गंभीर का वर्ल्ड कप विनिंग पारियों से हेड कोच बनने तक का सफर

2011 में आयोजित वनडे विश्व कप के फाइनल में गौतम गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में, गंभीर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 122 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 97 रनों की शानदार पारी खेली। गंभीर की इस पारी ने भारतीय टीम को जीत दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गौतम गंभीर का करियर

Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर! भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे, गंभीर का वर्ल्ड कप विनिंग पारियों से हेड कोच बनने तक का सफर

गंभीर भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेलने वाले एक प्रतिष्ठित बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में 104 पारियों में उन्होंने 4154 रन बनाए। इसके अतिरिक्त, वनडे में 143 पारियों में गंभीर ने 5238 रन बनाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 36 पारियों में उनका स्कोर 932 रन रहा।

Leave a comment