हरियाणा सब-ऑर्डिनेट कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। CBT परीक्षा 24 अगस्त से 7 सितंबर तक होगी। उम्मीदवार SSSC की वेबसाइट से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा सब-ऑर्डिनेट कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के रूप में 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। उम्मीदवार SSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
24 अगस्त से शुरू होगी कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा
हरियाणा सब-ऑर्डिनेट कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए CBT परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा पंजाब एवं हरियाणा में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित माध्यम से होगी।

इस भर्ती के जरिए कुल 1,265 क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। बिना हॉल टिकट के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें Haryana Court Clerk Admit Card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर Ongoing Recruitment Processes सेक्शन में Clerk (Subordinate Courts of Haryana) लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद Login विकल्प चुनकर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कोड दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
Direct Admit Card Link: Haryana Court Clerk Admit Card Download
मॉक टेस्ट भी हुआ एक्टिव
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सब-ऑर्डिनेट कोर्ट की ओर से मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिव किया गया है। उम्मीदवार लॉगिन डिटेल के जरिए मॉक टेस्ट देकर परीक्षा के पैटर्न और अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं।
100 सवाल, 2 घंटे का समय
CBT में उम्मीदवारों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न जनरल नॉलेज और इंग्लिश कम्पोजिशन से संबंधित होंगे।
CBT में निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट यानी CPT के लिए बुलाया जाएगा। CPT के बाद चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।










