Himani Murder Case: हिमानी नरवाल हत्याकांड में बंद अलमारी की चाबी का रहस्य, सचिन के कबूलनामे से खुलेंगे राज?

हिमानी नरवाल हत्याकांड में बंद अलमारी की चाबी बना बड़ा रहस्य। क्या सचिन के कबूलनामे से मामले के छिपे राज सामने आएंगे? पुलिस जांच जारी, पुलिस जांच

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Himani Narwal Murder Case) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है, लेकिन कुछ अहम सवाल अब भी बने हुए हैं। 

रोहतक: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Himani Narwal Murder Case) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है, लेकिन कुछ अहम सवाल अब भी बने हुए हैं। मुख्य आरोपी सचिन उर्फ ढिल्लू पुलिस की गिरफ्त में है, मगर हिमानी की अलमारी की चाबी अब भी गायब है। पुलिस मान रही है कि इस चाबी के मिलने से कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

चाबी की तलाश में जुटी पुलिस

Himani Murder Case: हिमानी नरवाल हत्याकांड में बंद अलमारी की चाबी का रहस्य, सचिन के कबूलनामे से खुलेंगे राज?

हत्या के बाद सचिन ने हिमानी की अलमारी से गहने और जरूरी सामान निकाले, लेकिन अलमारी की चाबी भी साथ ले गया और उसे कहीं फेंक दिया। अब पुलिस सचिन से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चाबी कहां फेंकी गई। आज (बुधवार) क्राइम सीन रि-क्रिएशन किया जाएगा ताकि सचिन के हर कदम को ट्रैक किया जा सके।

सुरक्षा पर सवाल, शव 25 किलोमीटर दूर फेंका

हिमानी का शव 1 मार्च को सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों में एक सूटकेस में मिला था। शव मिलने के अगले दिन यानी 2 मार्च को निकाय चुनाव थे। इस दौरान आरोपी शव को 25 किलोमीटर दूर ले गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सचिन का रिमांड फिलहाल जारी है, लेकिन कुछ अहम सबूतों की रिकवरी अभी बाकी है। यदि जरूरत पड़ी तो अदालत से रिमांड की अवधि बढ़ाने की अपील की जाएगी।

चार्जर के तार से गला घोंटकर की थी हत्या

Himani Murder Case: हिमानी नरवाल हत्याकांड में बंद अलमारी की चाबी का रहस्य, सचिन के कबूलनामे से खुलेंगे राज?

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हिमानी और सचिन के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी झगड़े के दौरान सचिन ने हिमानी के हाथ चुन्नी से बांधकर मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे एक सूटकेस में रखकर सांपला में फेंक दिया।

रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि पार्टी हिमानी के परिवार के साथ है। वे अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए और लगातार परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करे और जल्द से जल्द न्याय दिलाए।

Leave a comment