IBPS ने डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स और डिवीजन हेड एवं CFO पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को लाखों रुपये तक का सैलरी पैकेज मिलेगा।
Mumbai: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स और डिवीजन Head एवं CFO पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और शॉर्टलिस्टिंग जैसे चरण शामिल किए गए हैं।
डिप्टी मैनेजर और CFO पदों के लिए निकली भर्ती
IBPS ने नई भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स और डिवीजन हेड एवं CFO पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स पद के लिए उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना जरूरी है। इसके अलावा फाइनेंस और अकाउंट्स क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए कॉमर्स विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो डिप्टी मैनेजर पद के लिए न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। CFO पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 50 से 61 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया और सैलरी पैकेज
डिप्टी मैनेजर पद पर चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दूसरी ओर डिवीजन हेड एवं CFO पदों के लिए शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सैलरी की बात करें तो डिप्टी मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 91,070 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए लगभग 30.90 लाख रुपये का सालाना पैकेज तय किया गया है।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये जमा करने होंगे। हालांकि कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पदों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए IBPS Official वेबसाइट IBPS Official Website पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करना होगा।









