IBPS ने Specialist Officer XVI प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार 29 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने Specialist Officer XVI Prelims 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से 29 अगस्त तक अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।
6 स्टेप्स में डाउनलोड करें IBPS SO Prelims Admit Card
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज के Recent Update सेक्शन में जाकर IBPS SO XVI Pre Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
![]()
लिंक खुलने के बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें। लॉगिन करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के साथ भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।
125 अंकों के होंगे 100 सवाल
IBPS SO प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और संबंधित विषयों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का कुल अंकभार 125 रहेगा और इसे हल करने के लिए 80 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Specialist Officer की मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट जैसी सभी जानकारियां ध्यान से जांचनी चाहिए। किसी तरह की गलती होने पर समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करना उचित रहेगा।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी प्रूफ भी ले जाना होगा। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा में प्रवेश को लेकर परेशानी हो सकती है।











