ICC Champions Trophy 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, कोहली, पांड्या और शमी बने जीत के नायक

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। कोहली, पांड्या और शमी के शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया फाइनल में पहुंची

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटा लिया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से दमखम दिखाया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटा लिया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से दमखम दिखाया। पहले गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 264 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई, फिर विराट कोहली की संयमित पारी और हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई।

264 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन विराट कोहली एक बार फिर टीम की रीढ़ बने। कोहली ने 84 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर जीत की नींव रखी। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने आखिर में टीम को जीत तक पहुंचाया। इस मुकाबले के तीन सबसे बड़े हीरो रहे—विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी।

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, कोहली, पांड्या और शमी बने जीत के नायक

1. विराट कोहली – बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव वाले मुकाबलों में उनसे बेहतर कोई नहीं। उन्होंने 84 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली और अपनी इनिंग्स के दौरान 91 रनों की साझेदारी श्रेयस अय्यर के साथ और 44 रन अक्षर पटेल के साथ जोड़े। खास बात यह रही कि कोहली ने आक्रामक बल्लेबाजी की बजाय स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान दिया और अपनी 84 रनों की पारी में सिर्फ 5 चौके लगाए। जब कोहली आउट हुए, तब भारत जीत के करीब पहुंच चुका था।

2. हार्दिक पांड्या – दबाव में किया मैच फिनिश

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, कोहली, पांड्या और शमी बने जीत के नायक

विराट कोहली के आउट होने के बाद भारत को 44 गेंदों में 40 रनों की जरूरत थी। ऐसे समय में हार्दिक पांड्या ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 24 गेंदों में 28 रन ठोक दिए। उन्होंने तीन लंबे छक्के जड़े, जिनमें से एक 106 मीटर का था। उनकी इस पारी ने भारत को किसी भी दबाव में नहीं आने दिया और टीम को आसानी से जीत दिला दी।

3. मोहम्मद शमी – गेंदबाजी में दिखाया अनुभव

ICC Champions Trophy 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, कोहली, पांड्या और शमी बने जीत के नायक

इस मुकाबले में मोहम्मद शमी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। शमी ने कूपर कोनोली को जल्द आउट कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, फिर स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को जल्दी आउट कर भारत को राहत दी, जबकि केएल राहुल (42*) और श्रेयस अय्यर (45) ने भी अहम पारियां खेली। इस जीत के साथ भारत अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंच चुका है और खिताब जीतने से बस एक कदम दूर हैं।

Leave a comment