ICC Champions Trophy Final 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 4 भारतीय, ICC ने जारी की नामों की लिस्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल से पहले ICC ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की लिस्ट जारी की। टॉप दावेदारों में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल, कौन बनेगा विजेता?, चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, और फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, और फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, और उसके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच ICC ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए 10 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें 4 भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी गई हैं। 

भारत के चार दावेदारों ने दिखाया दमखम

भारतीय टीम के चार सितारे—विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती—टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की रेस में शामिल हैं।

1. विराट कोहली – क्लच परफॉर्मर

ICC Champions Trophy Final 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 4 भारतीय, ICC ने जारी की नामों की लिस्ट

विराट कोहली एक बार फिर बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग 100 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कठिन परिस्थितियों में 84 रन बनाए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 217 रन बनाए हैं और 7 कैच भी लपके हैं। कोहली को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिल चुका हैं।

2. श्रेयस अय्यर – मध्यक्रम का भरोसा

ICC Champions Trophy Final 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 4 भारतीय, ICC ने जारी की नामों की लिस्ट

श्रेयस अय्यर ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता प्रदान की है। जब भी टीम मुश्किल में रही, उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। 4 मैचों में 195 रन बनाकर वह भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। उनकी शानदार फील्डिंग भी टीम को फायदा पहुंचा रही हैं।

3. वरुण चक्रवर्ती – स्पिन का जादूगर

ICC Champions Trophy Final 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 4 भारतीय, ICC ने जारी की नामों की लिस्ट

वरुण चक्रवर्ती को न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिला, और उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया। इस मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके दमदार प्रदर्शन ने उन्हें इस लिस्ट में जगह दिलाई हैं।

4. मोहम्मद शमी – तेज गेंदबाजी का तूफान

ICC Champions Trophy Final 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में 4 भारतीय, ICC ने जारी की नामों की लिस्ट

मोहम्मद शमी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। वह 8 विकेट लेकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।

ICC की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड से रचिन रवींद्र, मैट हेनरी, मिचेल सेंटनर, केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स को जगह मिली है। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई भी इस रेस में शामिल हैं।

Leave a comment