IIT और NIT में इंजीनियरिंग पढ़ाई की फीस, एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट को लेकर बड़ा अंतर देखने को मिलता है। जहां IIT में पढ़ाई का खर्च ज्यादा होता है, वहीं NIT अपेाकृत कम फीस में बेहतर इंजीनियरिंग शिक्षा और नौकरी के अवसर प्रदान करते हैं।
IIT and NIT Fees Structure: इंजीनियरिंग एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों और पेरेंट्स के लिए IIT और NIT की फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रक्रिया समझना बेहद जरूरी है। IIT में पढ़ाई का खर्च आमतौर पर ज्यादा होता है, लेकिन यहां हाई पैकेज प्लेसमेंट के अवसर भी अधिक मिलते हैं। वहीं NIT कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन और अच्छे करियर ऑप्शन देने के लिए जाना जाता है।
भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं। जब बात देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की होती है तो सबसे पहले Indian Institutes of Technology (IIT) और National Institutes of Technology (NIT) का नाम सामने आता है। इन संस्थानों में दाखिला लेना आसान नहीं होता, क्योंकि इसके लिए छात्रों को JEE Main और JEE Advanced जैसी कठिन परीक्षाएं पास करनी पड़ती हैं। हालांकि एडमिशन से पहले छात्रों और अभिभावकों के मन में फीस और प्लेसमेंट को लेकर कई सवाल रहते हैं।
IIT और NIT में एडमिशन का क्या है अंतर?
IIT देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल हैं। यहां एडमिशन पाने के लिए छात्रों को पहले JEE Main और फिर JEE Advanced परीक्षा क्लियर करनी होती है। IITs रिसर्च, टेक्नोलॉजी और हाई-लेवल इंजीनियरिंग एजुकेशन के लिए जाने जाते हैं।

वहीं NITs में एडमिशन केवल JEE Main के स्कोर के आधार पर मिलता है। ये संस्थान भी केंद्र सरकार के अंतर्गत आते हैं और यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ बेहतर तकनीकी सुविधाएं और प्लेसमेंट के अवसर दिए जाते हैं।
IIT और NIT की फीस में कितना फर्क?
IIT की फीस
IIT में बीटेक की पढ़ाई का खर्च अपेक्षाकृत ज्यादा माना जाता है। यहां चार साल का कुल खर्च लगभग 8 लाख से 12 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें शामिल हैं:
- ट्यूशन फीस
- हॉस्टल फीस
- मेस चार्ज
- लाइब्रेरी और एग्जाम फीस
- अन्य अकादमिक शुल्क
SC/ST और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को फीस में राहत भी दी जाती है। उदाहरण के तौर पर Indian Institute of Technology Kanpur में कुल खर्च करीब 10 लाख रुपये तक हो सकता है।
NIT की फीस
NITs में पढ़ाई का खर्च IIT की तुलना में कम होता है। यहां बीटेक के चार साल का कुल खर्च लगभग 5 लाख से 8 लाख रुपये तक रहता है।
मुख्य खर्च में शामिल हैं:
- ट्यूशन फीस
- हॉस्टल और मेस फीस
- लैब और सुविधा शुल्क
- परीक्षा शुल्क
कई NITs में SC/ST छात्रों के लिए ट्यूशन फीस काफी कम या लगभग शून्य होती है। National Institute of Technology Karnataka जैसे संस्थानों में कुल खर्च लगभग 6 से 8 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
प्लेसमेंट के मामले में कौन बेहतर?
प्लेसमेंट के लिहाज से IITs को देश में सबसे मजबूत माना जाता है। यहां हर साल Google, Microsoft, Amazon जैसी बड़ी कंपनियां भर्ती के लिए पहुंचती हैं। कई IITs में औसत पैकेज 20 से 30 लाख रुपये सालाना तक पहुंच जाता है, जबकि कुछ छात्रों को करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय ऑफर भी मिलते हैं।
दूसरी ओर NITs भी प्लेसमेंट के मामले में काफी मजबूत हैं। खासकर टॉप NITs में छात्रों को अच्छी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं।
टॉप NITs में बेहतर प्लेसमेंट वाले संस्थान:
- National Institute of Technology Tiruchirappalli
- National Institute of Technology Karnataka
इन संस्थानों में औसत पैकेज करीब 10 से 15 लाख रुपये सालाना तक देखा जाता है।
किसे चुनना रहेगा बेहतर?
अगर छात्र का लक्ष्य हाई पैकेज, रिसर्च और ग्लोबल एक्सपोजर है तो IIT बेहतर विकल्प माना जाता है। वहीं कम फीस में अच्छी तकनीकी शिक्षा और मजबूत प्लेसमेंट चाहने वाले छात्रों के लिए NIT भी शानदार विकल्प साबित हो सकता है।











