IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को दी मात, टी20 के बाद वनडे सीरीज भी जीती, कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया दमदार शतक

IND vs ENG दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर वनडे सीरीज जीती। कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया दमदार शतक और टीम को दिलाई जीत

भारत ने कटक में इंग्लैंड को हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा के शतक के साथ उनकी फॉर्म में वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत रही। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 304 रन बनाए। भारत ने इस लक्ष्य को 44.3 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा इस जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 90 गेंदों पर 12 चौके और सात छक्कों की मदद से 119 रनों की शानदार पारी खेली। 

यह शतक उनके वनडे करियर में 16 महीने बाद आया। इससे पहले उन्होंने 11 अक्तूबर 2023 को वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन बनाए थे। उप-कप्तान शुभमन गिल ने भी 52 गेंदों पर 60 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

भारत के कप्तान और उप-कप्तान ने खेली शानदार पारी 

IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को दी मात, टी20 के बाद वनडे सीरीज भी जीती, कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया दमदार शतक

305 रनों का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे 44.3 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। रोहित ने 90 गेंदों में 119 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के शामिल थे। गिल ने 52 गेंदों में 60 रन बनाए। दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर आक्रमण करते हुए भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। 

हालांकि, गिल 136 के कुल स्कोर पर जेमी ओवरटन की शानदार यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए, लेकिन केवल 5 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित ने 26वें ओवर में रशीद पर छक्का मारते हुए अपना शतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही लियाम लिविंगस्टन की गेंद पर उनका भी अंत हो गया। श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की अच्छी पारी खेली लेकिन रन आउट हो गए। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई। पटेल ने नाबाद 41 रन बनाए, जबकि जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 

इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर 

IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को दी मात, टी20 के बाद वनडे सीरीज भी जीती, कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया दमदार शतक

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह टॉस उनकी इकलौती जीत साबित हुई। इंग्लैंड को बेन डकेट और फिल सॉल्ट ने तेज़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 81 रन जोड़े। डेब्यू कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने सॉल्ट को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। 

डकेट ने अर्धशतक पूरा किया और 65 रन की अहम पारी खेली, लेकिन जडेजा ने उन्हें पांड्या के हाथों कैच आउट कर दिया। इसके बाद जो रूट ने हैरी ब्रूक के साथ साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन हर्षित राणा ने गिल के शानदार कैच की मदद से ब्रूक को आउट कर दिया। कप्तान बटलर भी पांड्या की गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए।

रूट टिक चुके थे, लेकिन रोहित शर्मा ने जडेजा को वापस बुलाया जिन्होंने कोहली के हाथों रूट को कैच आउट करवा दिया। रूट कुल 13वीं बार जडेजा का शिकार बने। अंतिम ओवरों में लियम लिविंगस्टन ने 41 रन बनाकर इंग्लैंड को 300 के पार पहुंचाया। लिविंगस्टन और मार्क वुड दोनों रन आउट होकर इंग्लैंड की पारी को 304 रनों पर समेट गए। भारत के लिए जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए, जबकि शमी, पांड्या, राणा और वरुण को एक-एक सफलता मिली। अक्षर पटेल इस मैच में बिना विकेट के रहे।

Leave a comment