कोलकाता टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। कोच गौतम गंभीर ने कहा पिच में कोई दिक्कत नहीं थी, हार का कारण बल्लेबाजों की मानसिक कमजोरी रही।
IND vs SA 1st Test: कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 93/9 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं। इस हार के बाद पूरे देश में पिच को लेकर चर्चा शुरू हो गई और कई फैंस ने टीम की हार के लिए कोच गौतम गंभीर को जिम्मेदार ठहराया।
गौतम गंभीर का पिच पर स्पष्ट प्रतक्रिया
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच गौतम गंभीर ने पिच को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसी उन्होंने मांगी थी। गंभीर ने बताया कि इस पिच में कोई दिक्कत नहीं थी और यह बल्लेबाजों की मानसिक कमजोरी के कारण ही हार का कारण बनी। उन्होंने कहा कि अगर टीम मानसिक रूप से मजबूत होती और सही डिफेंस खेलती, तो यह 124 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता था। CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस पिच को भारतीय टीम की मांग के अनुसार बताया।
भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी उजागर
![]()
भारत की टीम ने चौथी पारी में सिर्फ 93/9 रन बनाए, जो टेस्ट इतिहास में तीसरा सबसे कम स्कोर है। स्पिन खेलने में भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी फिर सामने आई। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज साइमन हार्मर ने कुल 8 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया। यह भारत की घर में पिछले छह टेस्ट मैचों में चौथी हार है। पिछले साल भी टर्निंग ट्रैक्स पर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार चुका है।
गंभीर ने दिया बयान
गौतम गंभीर का मानना है कि समस्या पिच में नहीं बल्कि बल्लेबाजों की मानसिक मजबूती में थी। उन्होंने कहा कि तकनीक से ज्यादा जरूरी है मानसिक ताकत। इतनी टर्निंग पिच होने के बावजूद ज़्यादातर विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। गंभीर ने बताया कि यह पिच बड़ी शॉट्स मारने के लिए नहीं थी, लेकिन धैर्य और सही डिफेंस से रन बनाए जा सकते थे। उन्होंने साफ किया कि टीम ने वैसी ही पिच पाई जैसी मांग की थी, लेकिन प्रदर्शन अच्छा नहीं होने के कारण यह परिणाम आया।
स्पिन ट्रैक पर सुधार की जरूरत
कोच गंभीर ने यह भी कहा कि इस तरह की पिचें बल्लेबाजों की परीक्षा लेती हैं। भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन खेलना सीखना होगा और मानसिक रूप से मजबूत बनना होगा। उन्होंने जोर दिया कि सही रणनीति, धैर्य और दिमागी संतुलन के साथ बल्लेबाजी करने पर छोटे लक्ष्य का भी आसानी से पीछा किया जा सकता है।











