टेनेको क्लीन एयर इंडिया का IPO निवेशकों में जोश भर रहा है। 12–14 नवंबर तक 61 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ और ग्रे मार्केट में 31% प्रीमियम, शेयर 19 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
IPO Update: टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड (Tenneco Clean Air India Ltd IPO) का आईपीओ निवेशकों के लिए उत्साह का केंद्र बन गया है। यह आईपीओ 12 नवंबर से 14 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इस पर 61 गुना से अधिक मांग दर्ज हुई। निवेशक अब बेसब्री से अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रे मार्केट में शेयर का जोरदार प्रीमियम
टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचा रहे हैं। फिलहाल ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 31 प्रतिशत तक पहुंच गया है, यानी शेयर 123 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ की मूल कीमत 397 रुपये थी। यदि ग्रे मार्केट के हिसाब से लिस्टिंग होती है, तो शेयर 520 रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 31 प्रतिशत तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
आईपीओ लिस्टिंग की तारीख और सब्सक्रिप्शन स्टेटस
टेनेको क्लीन एयर इंडिया के शेयर 19 नवंबर, 2025 को BSE और NSE दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। सब्सक्रिप्शन की बात करें तो आईपीओ को दूसरे दिन 2.93 गुना की मांग मिली। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 7.18 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RI) ने 1.44 गुना बोलियां लगाईं।
आईपीओ से जुटाई गई रकम और प्रमोटर की भूमिका
इस आईपीओ का साइज 3,600 करोड़ रुपये था। इसमें कोई फ्रेश इक्विटी शेयर जारी नहीं किए गए, बल्कि OFS विंडो के जरिए प्रमोटर टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड ने 9.07 करोड़ शेयर बेचे। इसका मतलब है कि आईपीओ से प्राप्त राशि कंपनी को नहीं मिलेगी, बल्कि शेयरहोल्डर्स को जाएगी। प्रमोटर्स में टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड, टेनेको (मॉरीशस) लिमिटेड, फेडरल-मोगुल इन्वेस्टमेंट्स बीवी, फेडरल-मोगुल प्राइवेट लिमिटेड और टेनेको एलएलसी शामिल हैं।
कंपनी का परिचय
टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड की स्थापना 2018 में हुई थी। यह अमेरिकी कंपनी टेनेको इंक (Tenneco Inc.) की सब्सिडियरी है। कंपनी गाड़ियों के लिए क्लीन एयर और पावरट्रेन प्रोडक्ट बनाती है, जो वाहन से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को कम करने में मददगार होते हैं। यह उत्पाद वैश्विक बाजार में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।










