कोलकाता टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ICC WTC पॉइंट्स टेबल में भारत चौथे और साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर आ गया।
ICC World Test Championship Points Table: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की 30 रन से जीत के बाद ICC World Test Championship (WTC) के पॉइंट्स टेबल में अहम बदलाव देखने को मिला। इस हार के साथ ही भारत तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर खिसक गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका चौथे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, श्रीलंका दूसरे स्थान से तीसरे पायदान पर आ गया है। पाकिस्तान की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कोलकाता टेस्ट मैच का संक्षिप्त रिजल्ट
पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में भारत ने साउथ अफ्रीका को 159 रन पर ऑलआउट किया। इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 153 रन पर ऑलआउट हुई और भारत को 124 रनों का टारगेट मिला, जिसे भारत 93 रन पर ही नहीं पा सका। इस तरह साउथ अफ्रीका ने मैच 30 रन से जीत लिया और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।
भारतीय टीम को WTC पॉइंट्स टेबल में नुकसान
कोलकाता टेस्ट में मिली हार के बाद भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ। मैच से पहले भारत का जीत प्रतिशत 61.90 प्रतिशत था, जो अब 54.17 प्रतिशत पर आ गया है और टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है। भारत ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें 4 में जीत, 3 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है।
साउथ अफ्रीका की छलांग, श्रीलंका को नुकसान
साउथ अफ्रीका को कोलकाता टेस्ट की जीत से फायदा मिला और टीम चौथे स्थान से ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर आ गई। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें 2 जीत और 1 हार रही है। टीम के पास कुल 24 अंक हैं और जीत प्रतिशत 66.67 है। इस जीत से श्रीलंका को भी नुकसान हुआ, जो दूसरे स्थान से तीसरे पायदान पर खिसक गई।
पाकिस्तान की स्थिति स्थिर
पाकिस्तान की टीम अभी भी 5वें स्थान पर कायम है। उन्होंने अब तक 2 मैच खेले हैं, जिनमें 1 मैच जीता और 1 मैच हारा है। साउथ अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान की पोजीशन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
अपडेटेड ICC WTC पॉइंट्स टेबल 2025-27
- ऑस्ट्रेलिया: 3 मैच, 3 जीत, 0 हार, 0 ड्रॉ, 36 अंक, 100% जीत प्रतिशत
- साउथ अफ्रीका: 3 मैच, 2 जीत, 1 हार, 0 ड्रॉ, 24 अंक, 66.67%
- श्रीलंका: 2 मैच, 1 जीत, 0 हार, 1 ड्रॉ, 16 अंक, 66.67%
- भारत: 8 मैच, 4 जीत, 3 हार, 1 ड्रॉ, 52 अंक, 54.17%
- पाकिस्तान: 2 मैच, 1 जीत, 1 हार, 0 ड्रॉ, 12 अंक, 50%
- इंग्लैंड: 5 मैच, 2 जीत, 2 हार, 1 ड्रॉ, 26 अंक, 43.33%
- बांग्लादेश: 2 मैच, 0 जीत, 1 हार, 1 ड्रॉ, 4 अंक, 16.67%
- वेस्ट इंडीज: 5 मैच, 0 जीत, 5 हार, 0 ड्रॉ, 0 अंक, 0%
- न्यूजीलैंड: 0 मैच, 0 जीत, 0 हार, 0 ड्रॉ, 0 अंक, 0%
इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए अगले टेस्ट में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है ताकि WTC पॉइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत रहे।











