BPSC 71वीं प्रीलिम रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, जानिर डाउनलोड करने का आसान तरीका

BPSC 71वीं प्रीलिम रिजल्ट 2025 जल्द जारी होगा। कुल 1298 पदों के लिए मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे।
BPSC 71वीं प्रीलिम रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, जानिर डाउनलोड करने का आसान तरीका

BPSC 71वीं Integrated Combined Preliminary Exam 2025 का रिजल्ट जल्द घोषित होने वाला है। कुल 1298 रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध होगा।

BPSC 71 Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 71वीं Integrated Combined Preliminary Examination 2025 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। इस परीक्षा के जरिए कुल 1298 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 13 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और अब सभी अपने परिणाम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कैसे चेक करें रिजल्ट

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे। केवल वही उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे जिन्होंने निर्धारित कटऑफ अंक हासिल किए होंगे।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। होमपेज पर “Results: Integrated 71th Combined (Preliminary) Examination – For posts/services under Combined Competitive Examination” लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। अब अपने रोल नंबर को इसमें चेक कर सकते हैं।

अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। प्रीलिम परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू संपन्न होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंतिम सूची में शामिल उम्मीदवारों को ही रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

कुल मिलाकर इस भर्ती के माध्यम से 1298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए समय-समय पर BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Leave a comment