Rajasthan CET 12th Admit Card 2026: राजस्थान सीईटी के एडमिट कार्ड जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा का समय और पेपर पैटर्न।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक Website से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होगी।

जयपुर: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) के सीनियर सेकेंडरी लेवल में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे बोर्ड की आधिकारिक Website rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान सीईटी परीक्षा कब और कितने बजे होगी?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सीईटी 12वीं स्तर की परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:30 बजे समाप्त होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

Rajasthan CET 12th Admit Card 2026: राजस्थान सीईटी के एडमिट कार्ड जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। किस अभ्यर्थी की परीक्षा किस दिन और किस पाली में होगी ।

परीक्षा में पूछे जाएंगे 240 अंकों के सवाल

राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरा प्रश्नपत्र 240 अंकों का होगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। गलत उत्तर देने पर निर्धारित अंक का एक-तिहाई हिस्सा काटा जाएगा।

प्रश्नपत्र में राजस्थान के इतिहास, कला एवं संस्कृति, भारत और राजस्थान के भूगोल, राजस्थान की अर्थव्यवस्था तथा करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल शामिल होंगे। इसके अलावा सामान्य हिंदी और अंग्रेजी विषयों से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक Website rssb.rajasthan.gov.in खोलें। होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं। यहां Rajasthan CET 12th Level Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद उम्मीदवारों को मांगी गई लॉगइन जानकारी दर्ज करनी होगी। सही जानकारी भरकर सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उस पर दर्ज अपना नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी ध्यान से पढ़ें। किसी भी तरह की गलती मिलने पर समय रहते चयन बोर्ड से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और बोर्ड के निर्देशों के अनुसार वैध फोटो पहचान पत्र अपने साथ रखें। परीक्षा केंद्र पर कौन-सी सामग्री ले जाने की अनुमति है, इसकी जानकारी भी प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों से प्राप्त कर लें।

Leave a comment