इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों को शिलांग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपियों के बेखौफ और निश्चिंत व्यवहार पर मृतक के परिजनों ने सवाल उठाए और निष्पक्ष न्याय की मांग दोहराई।
राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या के मामले में मंगलवार को शिलांग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चौथी बार सुनवाई हुई, जिसमें आरोपी सोनम रघुवंशी, उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य सहयोगी पेश हुए। यह घटना 23 मई को सोहरा में सामने आई थी, जिसमें पुलिस ने कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार, आरोपी नए कपड़ों में बिना किसी डर या पछतावे के नजर आए, जिससे परिवार की चिंता और गहरी हुई है।
कोर्ट में चौथी बार दर्ज हुए बयान
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शुक्रवार को शिलांग की अदालत में केस की चौथी गवाही हुई। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद रहे, जहां सभी छह मुख्य आरोपी एक साथ पेश हुए। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी बेहद सामान्य व्यवहार करते दिखे।
बेखौफ नजर आई सोनम रघुवंशी
विपिन के अनुसार लगातार तीन दिनों से वे सुनवाई में शामिल हो रहे हैं और हर बार आरोपी सोनम के चेहरे पर कोई डर या तनाव नहीं दिखा। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पति की हत्या में शामिल हो, तो उसके चेहरे पर कम से कम पश्चाताप झलकना चाहिए।
![]()
आरोपियों पर बाहरी मदद का शक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आरोपी नए कपड़ों में पेश हुए, जिसे देखकर मृतक के भाई ने आशंका जताई कि जेल में रहते हुए भी उन्हें किसी न किसी की मदद मिल रही है। हालांकि उन्होंने फिलहाल किसी का नाम सामने न लाने की बात कही।
23 मई को शिलांग में हुई थी हत्या
राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग के सोहरा स्थित टूरिस्ट स्पॉट पर की गई थी। पुलिस ने मामले में उसकी पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य विशाल, आकाश और आनंद को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं और ट्रायल शिलांग कोर्ट में जारी है।











