India vs England, 4th T20I Match: पुणे में भारत-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट, जानिए हेड टू हेड और आकंड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I 31 जनवरी को पुणे में होगा। जानें पुणे की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले मैचों के आंकड़े। भारत और इंग्लैंड के बीच

पुणे में दासुन शनाका ने 3 मैचों की 3 पारियों में 174.35 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं, वहीं अक्षर पटेल ने 65 रन बनाएं। शनाका ने 5 विकेट भी लिए।

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का चौथा मुकाबला 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा। तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 26 रन से हराकर सीरीज़ में वापसी की थी। हालांकि, पांच मैचों की सीरीज़ में इंग्लैंड 2-1 से पीछे है। भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर के हाथों में है।

तीसरे टी20 का हाल

India vs England, 4th T20I Match: पुणे में भारत-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट, जानिए हेड टू हेड और आकंड़े

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 171/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसे भारत हासिल नहीं कर सका और 145/9 के स्कोर पर सिमट गया। भारत का शीर्ष क्रम इस मैच में विफल रहा, और मध्यक्रम में कुछ संघर्ष के बावजूद टीम 26 रन से मैच हार गई।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG)

अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इन मैचों में भारत ने 15 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच उच्चतम स्कोर 224 रन है, जो भारत ने 2021 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बनाया था। सबसे कम स्कोर 165 रन है।

पुणे में भारत का प्रदर्शन

India vs England, 4th T20I Match: पुणे में भारत-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट, जानिए हेड टू हेड और आकंड़े

भारत ने पुणे में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 2012 में खेला था। अब तक भारत ने इस मैदान पर 4 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और दो में हार का सामना किया है। इस मैदान पर टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 201 रन है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 101 रन है। इंग्लैंड ने यहां केवल एक टी20 मैच खेला है, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था।

पिच रिपोर्ट

पुणे की पिच काली मिट्टी से बनी है, जिस पर स्पिनर्स को खास मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा सहायता नहीं मिलती। बल्लेबाज अगर ध्यान से खेलें, तो वे बड़ी पारी खेल सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है। इस मैदान पर श्रीलंका ने 206 रन का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, जबकि भारत का सबसे छोटा स्कोर 101 रन है।

पुणे का मौसम

India vs England, 4th T20I Match: पुणे में भारत-इंग्लैंड मैच की पिच रिपोर्ट, जानिए हेड टू हेड और आकंड़े

31 जनवरी को पुणे में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पुणे में इन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पुणे में दासुन शनाका ने 3 मैचों की 3 पारियों में 174.35 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 65 रन बनाए हैं। दासुन शनाका ने कसुन राजिथा के साथ मिलकर यहां 5 विकेट भी चटकाए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में, युवराज सिंह और नवदीप सैनी ने यहां सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए हैं।

Leave a comment