‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ की विनर बनीं ‘अमेजिंग अप्सरास’, ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख रुपये का इनाम और कार

‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ की विनर बनीं ‘अमेजिंग अप्सरास’, ट्रॉफी के साथ मिला 15 लाख रुपये का इनाम और कार

इंडियाज गॉट टैलेंट 11 का फिनाले एपिसोड रविवार रात, 4 जनवरी को धमाकेदार अंदाज में संपन्न हुआ। तीन महीने तक चले इस शो में देशभर के प्रतिभागियों ने अपनी कला और टैलेंट से जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

Indias Got Talent 11 Winner Announced: देश के सबसे बड़े टैलेंट हंट शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का ग्यारहवां सीजन 11 4 जनवरी 2026 को धमाकेदार फिनाले एपिसोड के साथ समाप्त हुआ। इस साल की ट्रॉफी कोलकाता की वुमन डांस ट्रूप ‘अमेजिंग अप्सरास’ के नाम रही। तीन महीने तक चले इस सीजन में देशभर से आए कंटेस्टेंट्स ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और जजों तथा दर्शकों का दिल जीतने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ा।

अमेजिंग अप्सरास ने बनाई अपनी पहचान

‘अमेजिंग अप्सरास’ ने पूरे सीजन में अपनी क्लासिकल और कंटेम्परेरी डांस स्टाइल का अनोखा मिश्रण पेश किया। इनके सिंक्रोनाइज्ड मूवमेंट्स, भावपूर्ण डांस और कहानी कहने की कला ने जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दमदार परफॉर्मेंस के चलते इन्हें सीजन 11 की विनर ट्रॉफी और 15 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ कार भी मिली।

टीम के सदस्य अपनी मेहनत और लगन के लिए पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय थे, लेकिन फिनाले में उन्होंने अपनी कला की नई ऊँचाई दिखाई और जीत को निश्चित कर लिया।

रनरअप रहा साउंड ऑफ सोल्स

सीजन 11 के फाइनलिस्ट्स में कुल सात प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें डांस ग्रुप्स, परफॉर्मिंग जोड़ी और स्टंट स्पेशलिस्ट्स शामिल थे। फिनाले में इन सातों ने अंतिम बार अपनी कला का प्रदर्शन किया। सिक्किम का म्यूजिक बैंड ‘साउंड ऑफ सोल्स’ इस बार शो का रनरअप रहा। इसके अलावा फिनाले में भाग लेने वाले अन्य कंटेस्टेंट्स थे:

  • वी कंपनी
  • आकाश और अभिषेक
  • नेपाल टाइगर्स
  • क्लासिक क्वीन्स
  • विक्की कृष
  • कैलीबॉयज

जजों और दर्शकों के वोटों के आधार पर अमेजिंग अप्सरास को विजेता घोषित किया गया।

जजों और होस्ट की नई टीम

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का ग्यारहवां सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और इस बार जजों की नई टीम दिखाई दी। इस साल शो के जज रहे:

  • नवजोत सिंह सिद्धू
  • सिंगर शान
  • मलाइका अरोड़ा

शो को हर्ष लिम्बाचिया ने होस्ट किया। वहीं, फिनाले एपिसोड में करिश्मा कपूर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं और जजों के साथ विजेताओं को सम्मानित किया।

Leave a comment