IPL 2024 DC vs LSG Match: दिल्ली कैपिटल्स को नसीब हुई दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए शानदार मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन का सम्मान जनक स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं।

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हराकर उनके जीत के रथ पर ब्रेक लगा दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 167 रन का सामान्य स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लखनऊ की पारी का आगाज

IPL 2024 DC vs LSG Match: दिल्ली कैपिटल्स को नसीब हुई दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

लखनऊ की पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और मात्र 28 रन के स्कोर पर  क्विंटन डिकॉक के रूप में अपना पहला विकेट गँवा दिया। डिकॉक ने मात्र 19 रन बनाए। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए और पारी को एक तरफा संभाल कर रखा था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 22 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक हवाई छक्के की मदद से 39 रन शानदार पारी खेली थी।

आयुष बडोनी ने खेली शानदार पारी

IPL 2024 DC vs LSG Match: दिल्ली कैपिटल्स को नसीब हुई दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

लखनऊ की टीम दिल्ली के सामने ताश के पत्तो की तरह बिखर गई. टीम ने 94 राण के स्कोर पर अपने सात कीमती विकेट खो दिए थे. उसके आयुष बडोनी और अर्शद खान के बीच आठवें विकेट के लिए 73 रन की नाबाद साझेदारी देखने को मिली। बडोनी ने पारी के दौरान 35 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की धुआंधार पारी खेली। इस नाबाद पारी के दौरान उसका 157.45 के स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक मात्र 31 गेंदों में लगाया हैं।

दिल्ली की पारी की धीमी शुरुआत

IPL 2024 DC vs LSG Match: दिल्ली कैपिटल्स को नसीब हुई दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

लखनऊ सुपर जाएंट्स के 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दिल्ली की शुरुआत धीमी रही और 22 रन के निजी स्कोर पर डेविड वॉर्नर का अहम विकेट चटका दिया। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शा और जैक फ्रेसर मैकगर्क ने संभाला था. पृथ्वी शा ने अपनी पारी के दौरान छह चौके की मदद से 22 गेंदों पर 32 रन की अहम पारी खेली थी।

पंत और मैकगर्क की आतिशी पारी

IPL 2024 DC vs LSG Match: दिल्ली कैपिटल्स को नसीब हुई दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने लखनऊ के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 157.14 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और पांच छक्के  से 55 रन की तूफानी पारी खेली। मैकगर्क ने तीसरे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ मिलकर 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की महक संगाई थी।

IPL 2024 DC vs LSG Match: दिल्ली कैपिटल्स को नसीब हुई दूसरी जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से दी मात

ऋषभ पंत ने अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 24 गेंदों का सामना किया और चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रनो की शानदार पारी खेली। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (15) और शाई होप (11) के बीच 24 रन की नाबाद साझेदारी हुई और टीम को 6 विकेट से दूसरी जीत मिल गई. लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने दो, नवीन-उल-हक और यश ठाकुर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Leave a comment