IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच हुए शानदार मुकाबले में RR ने मारी बाजी, जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान टॉप पर

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 31वें मैच में मंगलवार (१६ अप्रेल) को राजस्थान रॉयल ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से मात दे दी. इस शानदार मुकाबले का नतीजा आखरी बोल पर हुआ. राजस्थान ने 224 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर सीजन की छठी जीत हासिल कर 12 अंको के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान हैं।

IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच हुए शानदार मुकाबले में RR ने मारी बाजी, जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान टॉप पर

स्पोर्ट्स: राजस्थान रॉयल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए 31वें मैच में दोनों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 223 रन का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया. इस मुकाबले में सुनील नरेन ने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़ा था. राजस्थान रॉयल ने जोस बटलर ने संयमी हुई पारी और तूफानी शतक की बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 224 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

राजस्थान की खराब शुरुआत

IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच हुए शानदार मुकाबले में RR ने मारी बाजी, जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान टॉप पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल की शुरुआत बहुत खराब रही। यशस्वी जायसवाल (19) अपनी पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। कप्तान संजू सैसमन (12) ही सस्ते में सिमट गए। जोस बटलर और रियान पराग ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की जुझारू साझेदारी की। पराग ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 14 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन की शानदार पारी खेली। ध्रुल जुरेल (2), आर अश्विन (8) और शिमरोन हेटमायर (0) ने टीम को पूरी तरह मुसीबत में डाल दिया था। लेकिन आखिर में बटलर के दम पर टीम ने मैच जीत ही लिया। कोलकाता के लिए हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट व अभिनव अरोड़ा को एक सफलता प्राप्त हुई।

बटलर का मैच विनिंग शतक

IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच हुए शानदार मुकाबले में RR ने मारी बाजी, जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान टॉप पर

राजस्थान रॉयल के संकट मोचन जोस बटलर ने रोवमैन पॉवेल के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 57 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रोवमैन पॉवेल ने बटलर का अच्छा साथ देते हुए 13 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। आरआर को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 46 रन की दरखास्त थी, जिसके बाद बटलर ने तेजी से अपना गियर बदलते हुए। मिचेल स्टार्क के 18वें ओवर में १८ रन और हर्षित राणा के 19वें ओवर में 19 रन बनाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने आवेश खान (0*) के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 38 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। बटलर का मौजूदा सीजन में द्वितीय शतक हैं।

कोलकाता ने खड़ा किया विशाल स्कोर

IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच हुए शानदार मुकाबले में RR ने मारी बाजी, जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान टॉप पर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बोर्ड पर लगाए। बतौर ओपनर सुनील नरेन और अंगकृष रघुवंशी ने साल्ट (10) के जल्दी आउट होने के बाद मोर्चा संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 85 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और कोलकाता टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। रघुवंशी 18 गेंदों में पांच चौको की मदद से 30 रन बनाए।

बताया कि इनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर (11), आंद्रे रसेल (13)  वेंकटेश अय्यर (8) और रमनदीप सिंह (01) रन टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी-जल्दी पवेलियन लोट गए. रिंकू सिंह नौ गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 20 रन की पारी खेली थी।आरआर के लिए आवेश खान और कुलदीप सेन ने दो-दो तथा ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की थी।

सुनील नरेन का पहला शतक

IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल के बीच हुए शानदार मुकाबले में RR ने मारी बाजी, जोस बटलर का तूफानी शतक, राजस्थान टॉप पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर ओपनर उतरे ऑलराउंडर सुनील नरेन ने शानदार बेटिंग का नजारा पेश पेश करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नरेन ने अपने टी20 करियर का उच्चतम स्कोर और पहला शतक जड़ा हैं. सुनील नरेन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 13 सनसनाते चौके और 6 हवाई छक्के की मदद से 109 रन की अविश्वसनीय पारी खेल कर सबका दिल जीत लिया। नरेन के शतक लगाने पर टीम के मालिक शारुखान ने उनका अभिनंदन किया था।

Leave a comment