IPL 2024 RR vs GT Match: राशिद और तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी, RR के जबड़े से छीनी जीत; 'संजू की सेना' को चखाया हार का स्वाद

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

 

आईपीएल में बुधवार (१० अप्रेल) को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में दिल दहला देने वाला मुकाबला खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात ने आखिरी बोल पर विजय हासिल की. राजस्थान की टीम इस सीजन में परली पराजय के साथ हार का स्वाद चख लिया हैं। 

स्पोर्ट्स: शुभमन गिल की कमान वाली गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में धूम मचाने के साथ दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया है. गुजरात ने बुधवार (10 अप्रैल) को जयपुर में हुए खतरनाक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से पटखनी दी. इस सीजन में राजस्थान ने पहली मात के साथ हर का स्वाद भी चख लिया है. गुजरात टीम के 6 मैचों में तीसरी जीत के साथ 6 पॉइंट हो गए हैं।

सुदर्शन और गिल की आतिशी पारी

IPL 2024 RR vs GT Match: राशिद और तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी, RR के जबड़े से छीनी जीत; 'संजू की सेना' को चखाया हार का स्वाद

जानकारी के अनुसार इस मुकाबले में RR के 197 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत बहुत शानदार हुई थी. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 64 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर टीम के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार किया की थी  कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 आसमानी छक्के की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली थी।

IPL 2024 RR vs GT Match: राशिद और तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी, RR के जबड़े से छीनी जीत; 'संजू की सेना' को चखाया हार का स्वाद

गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन ने अच्छी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए  29 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की अहम् पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दी. लेकिन वह अपनी पारी को ज्याद लम्बा नहीं खिंच पाए और पगबादा (एलबीडबल्यू) आउट होकर कुलदीप सेन का शिकार बन गए।

तेवतिया-राशिद ने मुंह से निकाली जीत

IPL 2024 RR vs GT Match: राशिद और तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी, RR के जबड़े से छीनी जीत; 'संजू की सेना' को चखाया हार का स्वाद

गुजरात का मीडिल आर्डर टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाएं। अभिनव मनोहर (01), विकेटकीपर मैथ्यू वेड (04) और विजय शंकर (16) ने अपना विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिया। गुजरात को 12 गेंदों पर 35 रनों की दरकार थी. राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बल्ले से धमाल मचाते हुए राजस्थान के मुंह से जीत को छीन लिया. राहुल ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन (तीन चौके) और राशिद खान ने 11 गेंदों पर नाबाद 24 रन (4 चौके) बनाकर टीम को विजय दिला दी।

संजू और पराग ने संभाला टीम को

IPL 2024 RR vs GT Match: राशिद और तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी, RR के जबड़े से छीनी जीत; 'संजू की सेना' को चखाया हार का स्वाद

Subkuz.com के अनुसार पहले खेलते हुए राजस्थान टीम की शुरुआत काफी खराब रही और  उसने अपने दो कीमती विकेट 42 रनों पर गंवा दिए थे. इसके बाद रियान पराग ने संजू सेमसन के साथ मिलकर टीम को संभाला और बेहतरीन पारी खेलते हुए 48 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 5 गगन चुंभी छक्के की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी।

IPL 2024 RR vs GT Match: राशिद और तेवतिया की शानदार बल्लेबाजी, RR के जबड़े से छीनी जीत; 'संजू की सेना' को चखाया हार का स्वाद

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और दो छक्के की मदद से 68 रनों की दमदार पारी खेली थी. संजू और पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 130 रनों की दमकेदार पार्टनरशिप हुई, जिसकी बदौलत राजस्थान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का विशाल स्कोर बनाया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

Leave a comment