IPL 2025: क्या दिल्ली कैपिटल को छोड़ेंगे ऋषभ पंत? रिटेंशन पॉलिसी से पहले फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला?

क्या दिल्ली कैपिटल को छोड़ेंगे ऋषभ पंत? रिटेंशन पॉलिसी से पहले फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला? स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

आईपीएल 2025 के मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिटेन करने का निर्णय ले लिया है। यह फैसला टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पंत न सिर्फ एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि उनकी कप्तानी ने भी टीम को स्थिरता और नेतृत्व प्रदान किया हैं।

IPL 2025: क्या दिल्ली कैपिटल को छोड़ेंगे ऋषभ पंत? रिटेंशन पॉलिसी से पहले फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला?

स्पोर्ट्स न्यूज़: ऋषभ पंत की आईपीएल 2025 के लिए रिटेनिंग की खबरें दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं। पंत, जो पिछले साल एक गंभीर कार दुर्घटना में घायल होने के बाद काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे, ने अपनी चोट से उबरकर इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है। उनकी वापसी के बाद से उनके बेहतरीन प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता ने सभी को प्रभावित किया हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे ऋषभ पंत को आगामी मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले रिटेन करेंगे। हालाँकि, बीसीसीआई की तरफ से प्लेयर रिटेंशन पॉलिसी पर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फ्रेंचाइजी द्वारा अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखने का निर्णय साफ तौर पर उनकी रणनीतिक योजना का हिस्सा हैं। पंत की वापसी और फॉर्म को देखते हुए, दिल्ली कैपिटल्स का यह निर्णय उनके आगामी आईपीएल सीजन में टीम को मजबूत और स्थिर नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।

दिल्ली फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को दे सकती है बड़ा ऑफर

IPL 2025: क्या दिल्ली कैपिटल को छोड़ेंगे ऋषभ पंत? रिटेंशन पॉलिसी से पहले फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला?

ऋषभ पंत को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह आईपीएल 2025 के सीजन में किसी दूसरी टीम, विशेष रूप से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं। इन अफवाहों को तब और हवा मिली जब पंत ने अपने शानदार फॉर्म और नेतृत्व क्षमता से क्रिकेट की दुनिया में फिर से छाप छोड़ी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने इन अटकलों को खत्म करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि ऋषभ पंत उनके लिए टॉप रिटेंशन चॉइस हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल और पंत के बीच मुंबई में हुई एक मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया गया।

दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि पंत का आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी के साथ बने रहना तय है। पंत को अब तक 16 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन उनकी शानदार फॉर्म और फ्रेंचाइजी के प्रति उनके महत्व को देखते हुए उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा हैं।

अक्षर और कुलदीप को भी रिटेन कर सकती दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2025: क्या दिल्ली कैपिटल को छोड़ेंगे ऋषभ पंत? रिटेंशन पॉलिसी से पहले फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन करने का निर्णय लिया है और अब वे बीसीसीआई की तरफ से रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। यदि फ्रेंचाइजी को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट मिलती है, तो दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी अपनी टीम में बनाए रखने का विचार कर सकती हैं।

इसके साथ ही, फ्रेंचाइजी जैक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स को विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर रिटेन करने की योजना बना रही है। इस तरह के फैसले से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मजबूती मिलेगी और अगले सीजन में प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन रिटेंशनों से दिल्ली कैपिटल्स के कोर ग्रुप में स्थिरता आएगी, जिससे वे आईपीएल 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहेंगे।

 

 

Leave a comment