IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को अपने स्क्वाड में किया शामिल, मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

मुंबई इंडियंस ने स्पिनर मुजीब उर रहमान को IPL 2025 स्क्वाड में शामिल किया। मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद अब उन्हें MI में मौका मिला है, मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा से पहले अपनी स्क्वाड में बदलाव किया है। अफगानिस्तान के 23 वर्षीय स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान, जो मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा होंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है, जिसे लेकर सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच, मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए अपनी स्क्वाड में बदलाव का ऐलान किया है। दरअसल, टीम के खिलाड़ी अल्लाह गजनफर चोटिल होने के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में नए नाम की घोषणा की हैं।

मुजीब उर रहमान बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा 

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को अपने स्क्वाड में किया शामिल, मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

आईपीएल 2025 के मेगा प्लेयर ऑक्शन में अफगानिस्तान के 23 वर्षीय स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। हालांकि, अब अल्लाह गजनफर के चोटिल होकर बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। फिलहाल, मुजीब पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित अफगानिस्तान टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, आईपीएल 2024 (18वें सीजन) के शुरू होने से पहले उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है, जिससे वह पूरे सीजन मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मुजीब उर रहमान का आईपीएल करियर 

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को अपने स्क्वाड में किया शामिल, मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

मुजीब उर रहमान के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक दो टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए किया था और बाद में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बने। मुजीब ने आखिरी बार साल 2021 में आईपीएल का कोई मुकाबला खेला था। अब तक खेले गए 19 आईपीएल मैचों में उन्होंने 31.16 के औसत से 19 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 3 विकेट था।

Leave a comment