IPL 2025: रोहित के तूफान में उड़ा गुजरात, मुंबई ने 20 रनों से दर्ज की जीत, क्वालिफायर-2 में पंजाब से होगा मुकाबला

IPL 2025 में रोहित शर्मा के तूफानी प्रदर्शन ने मुंबई को गुजरात पर 20 रनों की शानदार जीत दिलाई। अब क्वालिफायर-2 में मुंबई का सामना पंजाब किंग्स से होगा। जानें
IPL 2025: रोहित के तूफान में उड़ा गुजरात, मुंबई ने 20 रनों से दर्ज की जीत, क्वालिफायर-2 में पंजाब से होगा मुकाबला

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर केवल 208 रन ही बना सकी। 

MI vs GT: न्यू चंडीगढ़ के शानदार स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां अब उनका सामना 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा।

मुंबई की धमाकेदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने पहले ही ओवर से गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की तेज साझेदारी हुई, जिसमें बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए। उनकी पारी में चार चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

IPL 2025: रोहित के तूफान में उड़ा गुजरात, मुंबई ने 20 रनों से दर्ज की जीत, क्वालिफायर-2 में पंजाब से होगा मुकाबला

बेयरस्टो के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा का शानदार साथ निभाया। दोनों ने मिलकर 34 गेंदों में 59 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 20 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी खेली और पारी को रफ्तार दी।

हिटमैन का धमाका

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने अनुभव और क्लास का भरपूर प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत तक 50 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में नौ चौके और चार छक्के शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा पार करते हुए एक नया कीर्तिमान भी रचा। वह ऐसा करने वाले पहले सक्रिय भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम कुल 302 छक्के दर्ज हो चुके हैं।

IPL 2025: रोहित के तूफान में उड़ा गुजरात, मुंबई ने 20 रनों से दर्ज की जीत, क्वालिफायर-2 में पंजाब से होगा मुकाबला

मध्यक्रम ने निभाई अहम भूमिका

मुंबई की बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया, जबकि नमन धीर नौ रन बनाकर आउट हुए। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 9 गेंदों में तीन बड़े छक्कों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और स्कोर को 228 तक पहुंचाया। मिशेल सैंटनर बिना खाता खोले नाबाद रहे।गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

गुजरात की पारी की शुरुआत में ही लगे झटके

229 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद आए कुसल मेंडिस अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट हो गए। उन्होंने 20 रन बनाए और साई सुदर्शन के साथ 64 रन की साझेदारी की।

गुजरात के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे साई सुदर्शन, जिन्होंने 44 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कई दर्शनीय शॉट्स लगाए और स्कोरबोर्ड को गति देने की कोशिश की। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर ने भी 48 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर 84 रनों की अहम साझेदारी निभाई।हालांकि, इसके बाद गुजरात की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। रदरफोर्ड ने 24, शाहरुख खान ने 13 और राहुल तेवतिया ने 16 रन बनाए। अंतिम ओवरों में राशिद खान और तेवतिया रन गति को बढ़ा नहीं पाए। राशिद बिना खाता खोले नाबाद रहे।

IPL 2025: रोहित के तूफान में उड़ा गुजरात, मुंबई ने 20 रनों से दर्ज की जीत, क्वालिफायर-2 में पंजाब से होगा मुकाबला

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद से घातक शुरुआत की और दो अहम विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन और युवा अश्विनी कुमार ने एक-एक विकेट झटका। बुमराह ने अंत के ओवरों में शानदार यॉर्कर फेंके, जिससे गुजरात की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Leave a comment