Box Office Collection Day 8: ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे हफ्ते में मारी बाज़ी, हिट बनने के करीब!

‘भूल चूक माफ’ की दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई, फिल्म अब हिट बनने से बस कुछ ही कदम दूर है। जानें अब तक की कुल कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया
Box Office Collection Day 8: ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे हफ्ते में मारी बाज़ी, हिट बनने के करीब!

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में अब तक कुल ₹47 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। जब फिल्म रिलीज़ हुई थी, तब इसके सामने अजय देवगन की बहुचर्चित ‘रेड 2’ जैसी फिल्म थी, जिसने ओपनिंग के समय बाजार पर काफी कब्जा किया हुआ था। लेकिन ‘भूल चूक माफ’ ने ना सिर्फ खुद को टिकाए रखा, बल्कि धीरे-धीरे दर्शकों का दिल जीतते हुए खुद को हिट फिल्मों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है।

पहले हफ्ते में ही कर लिया कमाल

‘भूल चूक माफ’ ने अपनी ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया था। यह एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी है, जो अपने यूनिक कांसेप्ट और मजेदार स्क्रीनप्ले के चलते दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते के सात दिनों में कुल मिलाकर 44.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो कि एक मिड-बजट फिल्म के लिहाज से बेहद दमदार प्रदर्शन है।

Box Office Collection Day 8: ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे हफ्ते में मारी बाज़ी, हिट बनने के करीब!

अब फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार कायम रखी है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस कमाई के साथ ‘भूल चूक माफ’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 47.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

अब हिट होने से बस कुछ ही करोड़ दूर

‘भूल चूक माफ’ का कुल बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया गया है। यानी इसे हिट टैग पाने के लिए महज 2.75 करोड़ रुपये की और कमाई करनी होगी। ट्रेंड्स को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म शनिवार या रविवार तक यह आंकड़ा पार कर लेगी, और इसके साथ ही यह 2025 की हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लेगी।

फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। खास तौर पर युवाओं के बीच इसका फ्यूचरिस्टिक प्लॉट और रोमांटिक-कॉमेडी का मिश्रण काफी पसंद किया जा रहा है। राजकुमार राव की परफॉर्मेंस को दर्शक बेहद सराह रहे हैं, वहीं वामिका गब्बी ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Box Office Collection Day 8: ‘भूल चूक माफ’ ने दूसरे हफ्ते में मारी बाज़ी, हिट बनने के करीब!

‘रेड 2’ को दी टक्कर

जहां एक ओर अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी, वहीं ‘भूल चूक माफ’ ने लगातार बढ़ते वर्ड ऑफ माउथ और कंटेंट की ताकत से खुद को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने रेड 2 को कम से कम मिड-वीक तक टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कंटेंट और पब्लिक रिस्पॉन्स इसके लॉन्ग रन को तय करेगा। चूंकि अगले हफ्ते कोई बड़ी रिलीज नहीं है, ऐसे में ‘भूल चूक माफ’ को फायदा मिलने की पूरी संभावना है। अगर फिल्म दूसरे वीकेंड में 10-12 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है, तो यह आसानी से 60 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

Leave a comment