IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत, नीतीश रेड्डी फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी फिट होकर टीम से जुड़ने के लिए तैयार। जानें उनकी वापसी से SRH को कितना मिलेगा फायदा

आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर आई है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह से फिट हो गए हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। चोट से उबरने के बाद अब वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की खबर आई है, क्योंकि उसके ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन से पूरी तरह उबर गए हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। नीतीश जल्द ही टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। चोट के कारण वह जनवरी से मैदान से बाहर थे। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में यो-यो टेस्ट समेत सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं। टीम फिजियो ने उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है, जिससे सनराइजर्स हैदराबाद को मजबूती मिलेगी।

चोट से उबरकर वापसी

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत, नीतीश रेड्डी फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार

नीतीश रेड्डी को साइड स्ट्रेन की समस्या थी, जिसके चलते वह जनवरी से क्रिकेट से दूर थे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं, जिसमें यो-यो टेस्ट भी शामिल है। बीसीसीआई के फिजियोथेरपिस्ट ने उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 से पहले नीतीश को छह करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उन्होंने पिछले सीजन में 13 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। साथ ही, उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी शानदार प्रदर्शन किया था और मेलबर्न टेस्ट में 114 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

कब खेला था आखिरी मैच?

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत, नीतीश रेड्डी फिट होकर टीम से जुड़ने को तैयार

21 वर्षीय नीतीश ने आखिरी बार 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेला था। हालांकि, इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। दूसरे टी20 से पहले वह नेट्स पर अभ्यास कर रहे थे, लेकिन चोट के चलते उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 में अपनी मजबूत टीम के साथ उतरने के लिए तैयार है। टीम का पहला मुकाबला 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में खेला जाएगा। ऐसे में नीतीश रेड्डी की वापसी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

Leave a comment