IPL 2025: SRH-DC मैच रद्द होने से पलटा खेल, 7 टीमों की Playoffs की जंग हुई रोमांचक

IPL 2025 में SRH और DC के बीच मैच रद्द होने से प्लेऑफ की तस्वीर बदल गई है। अब 7 टीमें दौड़ में बनी हुई हैं और हर मुकाबला बना है करो या मरो का।जानिए पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2025 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 55 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक कोई भी टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई है।

IPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 का सीजन अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन प्लेऑफ की तस्वीर अब भी साफ नहीं है। सोमवार को हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे अंक तालिका की स्थिति और भी उलझ गई है। अब तक 55 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन एक भी टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं की है, जिससे कई टीमों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

SRH और DC का यह मुकाबला रद्द होने से जहां दिल्ली को 1 अंक मिला, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमें तनाव में आ गई हैं। क्योंकि अब टॉप 4 की दौड़ में एक भी हार प्लेऑफ का सपना तोड़ सकती है।

RCB और पंजाब की मजबूत स्थिति, लेकिन अभी भी कुछ तय नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अब तक 11 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 16 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। हालांकि इतनी शानदार स्थिति के बावजूद आरसीबी की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है। यदि बाकी टीमों के नतीजे बेहद अप्रत्याशित रहे, तो उनकी स्थिति प्रभावित हो सकती है, लेकिन फिलहाल आरसीबी का टॉप-2 में पहुंचना ज्यादा बड़ा लक्ष्य है जिससे उन्हें फाइनल में दो मौके मिल सकें।

पंजाब किंग्स (PBKS) 11 में से 7 मुकाबले जीत चुकी है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ। 15 अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे अपने आगामी मैचों में कम से कम एक और जीत की जरूरत है।

IPL 2025: SRH-DC मैच रद्द होने से पलटा खेल, 7 टीमों की Playoffs की जंग हुई रोमांचक

SRH-DC मुकाबले का असर: तनाव में कई टीमें

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए यह मैच रद्द होना मिला-जुला अनुभव रहा। अब उसके 13 अंक हो गए हैं, और तीन मैच बाकी हैं। अगर वह इन तीनों को जीत जाती है, तो उसके 19 अंक होंगे, जो उसे प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदार बना देंगे। लेकिन अगर DC एक भी मुकाबला हारती है, तो समीकरण कठिन हो जाएंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। 11 में से 5 मुकाबले जीतकर उसके 11 अंक हैं और अब उसे बाकी तीनों मुकाबले जीतने होंगे ताकि वह 17 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में आ सके। एक भी हार केकेआर की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने लगातार तीन मुकाबले गंवाए हैं और अब वह 10 अंकों के साथ 7वें पायदान पर है। तीनों बचे मैच जीतना उसके लिए अनिवार्य हो गया है ताकि वह कम से कम 16 अंकों तक पहुंच सके।

आज का MI बनाम GT मुकाबला: ‘करो या मरो’ की स्थिति

6 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच प्लेऑफ की राह को तय करने वाला मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास फिलहाल 14-14 अंक हैं। इस मैच की विजेता टीम के 16 अंक हो जाएंगे, जिससे उसका प्लेऑफ में प्रवेश लगभग पक्का माना जा सकता है। हारने वाली टीम को बाकी बचे मैचों में दबाव के साथ उतरना होगा।

नेट रन रेट के मामले में मुंबई इंडियंस (+1.274) फिलहाल सबसे बेहतर स्थिति में है, जबकि आरसीबी (+0.482) उससे पीछे है। ऐसे में MI के लिए एक जीत बहुत फायदेमंद होगी।

IPL 2025: SRH-DC मैच रद्द होने से पलटा खेल, 7 टीमों की Playoffs की जंग हुई रोमांचक

टीमों का समीकरण

  • RCB: 3 में से 1 मैच जीतना होगा
  • PBKS: 3 में से 2 जीत जरूरी
  • MI: 3 में से 2 जीत जरूरी
  • GT: 4 में से 2 जीत जरूरी
  • DC: 3 में से 3 जीत जरूरी (19 अंक तक पहुंच सकती है)
  • KKR: 3 में से 3 जीत जरूरी (17 अंक तक पहुंच सकती है)
  • LSG: 3 में से 3 जीत जरूरी (16 अंक तक पहुंच सकती है)

आने वाले 5 मुकाबले: किसका भाग्य पलटेगा?

  • 6 मई: MI vs GT
  • 7 मई: KKR vs CSK
  • 8 मई: PBKS vs DC
  • 9 मई: LSG vs RCB
  • 10 मई: SRH vs KKR

इन मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि कौन सी चार टीमें इस बार आईपीएल 2025 की प्लेऑफ में उतरेंगी और किसका खिताबी सपना अधूरा रह जाएगा।

Leave a comment