IPL 2026: CSK के खिलाफ कप्तान शुभमन गिल ने रचा इतिहास, पूरे किए 6000 टी20 रन

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए अपने 6000 टी20 रन पूरे कर लिए। जानिए इस ऐतिहासिक

Gujarat Titans के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 125 रनों की मजबूत साझेदारी निभाई, जिससे टीम को दमदार शुरुआत मिली।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में गिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी तेजतर्रार पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने विशाल स्कोर खड़ा किया और बाद में मुकाबला 89 रन से जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

गिल ने सिर्फ 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 शानदार छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने चार बड़े उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमें 6000 टी20 रन पूरे करना भी शामिल है।

CSK के खिलाफ गिल की कप्तानी पारी

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी कर चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। गिल ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पावरप्ले में तेजी से रन जुटाए। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और टाइमिंग साफ नजर आई। 

बाद में जोस बटलर की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से गुजरात ने 20 ओवर में 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई और गुजरात ने मुकाबला 89 रन से अपने नाम किया।

तीसरी बार IPL सीजन में 600+ रन

इस मैच में शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में अपने 600 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह इस सीजन 600 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। बाद में उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन ने भी यह उपलब्धि हासिल की। यह तीसरी बार है जब गिल ने एक आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले:

  • 2023 में: 890 रन
  • 2025 में: 650 रन
  • 2026 में: 616 रन (अब तक)

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास के दिग्गज बल्लेबाजों जैसे डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।

6000 टी20 रन पूरे करने वाले युवा सितारे

चेन्नई के खिलाफ अपनी पारी के दौरान शुभमन गिल ने टी20 क्रिकेट में 6000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 185 पारियों में हासिल की।भारतीय बल्लेबाजों में उनसे तेज यह रिकॉर्ड केवल:

  • केएल राहुल (166 पारियां)
  • विराट कोहली (184 पारियां)

के नाम दर्ज है। गिल की यह उपलब्धि उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक टी20 क्रिकेट में उनकी बढ़ती अहमियत को दर्शाती है। इस शानदार पारी के बाद शुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 616 रन बना लिए हैं। उनके साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं, लेकिन दोनों बल्लेबाजों के बीच रन बनाने की होड़ आईपीएल 2026 को और रोमांचक बना रही है।

Leave a comment