IPL 2026: केकेआर बनाम आरसीबी, आज होगी कांटे की टक्कर, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 में Kolkata Knight Riders और Royal Challengers Bengaluru के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग और तेज हो गई है।

IPL 2026 के 57वें मुकाबले में आज, बुधवार को Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium में खेला जाएगा। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 57वां मुकाबला आज, बुधवार को एक हाई-वोल्टेज भिड़ंत लेकर आ रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बेहद अहम माना जा रहा है। केकेआर के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा है, जबकि RCB टॉप पोजिशन बनाए रखने की कोशिश में उतरेगी।

केकेआर के लिए जीत जरूरी

केकेआर ने सीजन की शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन टीम अब वापसी की राह पर है। पिछले चार मैचों में लगातार जीत ने टीम की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। पिछले मुकाबले में टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली फिन एलन ने, जिन्होंने 47 गेंदों में शानदार शतक लगाया। उनके साथ कैमरून ग्रीन ने भी अहम योगदान दिया।

गेंदबाजी में टीम का प्रदर्शन भी मजबूत दिखा है, वरुण चक्रवर्ती ने लगातार विकेट निकाले। सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी की. कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने अहम ओवरों में दबाव बनाया। हालांकि, 10 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ केकेआर अभी भी प्लेऑफ की रेस में पीछे है और अब हर मैच फाइनल जैसा है।

RCB की मजबूत स्थिति, लेकिन कोहली की फॉर्म चिंता

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। टीम ने 11 मैचों में 14 अंक जुटाए हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है:हालांकि, सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली की फॉर्म है, जो पिछले दो मैचों में खाता नहीं खोल सके हैं।RCB का गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत दिख रहा है, जिसमें भुवनेश्वर और जोश हेजलवुड की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों पर भारी पड़ रही है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में KKR और RCB के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं:

  • KKR ने जीते: 20 मैच
  • RCB ने जीते: 15 मैच
  • 1 मैच बेनतीजा रहा

आंकड़ों में केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा फॉर्म में RCB मजबूत नजर आ रही है।

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां, तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिलती है. स्पिनर्स को बीच के ओवरों में फायदा होता है बड़े स्कोर आमतौर पर मुश्किल रहते हैं मौसम की बात करें तो मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग:

  • अधिकतम: 42°C
  • न्यूनतम: 26°C

दोनों टीमों का स्कॉड 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी

Leave a comment