Sunrisers Hyderabad ने चेपॉक में हुए मुकाबले में Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर बड़ा झटका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 180 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH ने Ishan Kishan की 70 रनों की मैच जिताऊ पारी की बदौलत जीत दर्ज की।
स्पोर्ट्स न्यूज़: Chennai Super Kings के लिए Indian Premier League 2026 का सीजन अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद टीम की प्लेऑफ की राह मुश्किल जरूर हो गई है, लेकिन उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। चेन्नई ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं और टीम को सात हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे न केवल अपना अंतिम लीग मैच जीतना होगा, बल्कि अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
SRH और GT पहले ही कर चुके हैं क्वालीफाई
Sunrisers Hyderabad की हालिया जीत के साथ टीम ने आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में जगह बना ली है। इस परिणाम का फायदा Gujarat Titans को भी मिला, जिसने भी अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। इसके अलावा Royal Challengers Bengaluru पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब केवल एक स्थान बचा हुआ है, जिसके लिए कई टीमों के बीच मुकाबला जारी है।
चेन्नई के लिए क्यों मुश्किल हुई राह?
![]()
Chennai Super Kings की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि टीम अब केवल अपने प्रदर्शन से प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती। उसे अन्य टीमों की हार की भी जरूरत है। पॉइंट्स टेबल की स्थिति ऐसी है कि कई टीमें अभी भी 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में नेट रन रेट और अन्य समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Rajasthan Royals अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। टीम के पास दो मुकाबले शेष हैं। राजस्थान का सामना Lucknow Super Giants से
Mumbai Indians से अगर राजस्थान अपने दोनों मुकाबले जीत जाती है, तो चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। इसलिए CSK फैंस की नजर राजस्थान के आगामी मैचों पर भी रहेगी।
चेन्नई के लिए सिर्फ राजस्थान का हारना ही काफी नहीं होगा। Kolkata Knight Riders को अपने बचे हुए दो मैचों में कम से कम एक मुकाबला हारना होगा। KKR के आगामी मुकाबले Mumbai Indians के खिलाफ, Delhi Capitals के खिलाफ, इसके अलावा Punjab Kings को भी अपना अंतिम मैच हारना होगा।पंजाब का आखिरी मुकाबला Lucknow Super Giants के खिलाफ है।
CSK को हर हाल में जीतना होगा अंतिम मैच
इन सभी समीकरणों के साथ सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि Chennai Super Kings को अपना अंतिम लीग मुकाबला जीतना ही होगा। चेन्नई का आखिरी मैच Gujarat Titans के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आयोजित होगा। अगर CSK यह मैच हार जाती है, तो टीम सीधे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।











