आईपीएल 2026 में स्थिति इस समय काफी रोमांचक बनी हुई है, क्योंकि अब तक कोई भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है और हर मैच के बाद अंक तालिका बदल रही है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की दौड़ बेहद रोमांचक हो चुकी है। आज का मुकाबला Punjab Kings (PBKS) और Delhi Capitals (DC) के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जहां पंजाब किंग्स इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा है। हारने की स्थिति में दिल्ली की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।
मैच का समय और स्थान
यह हाई-वोल्टेज मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा।
- मैच समय: शाम 7:30 बजे
- टॉस: शाम 7:00 बजे
- स्थान: धर्मशाला स्टेडियम
धर्मशाला की पिच और मौसम की स्थिति हमेशा से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है।
Punjab Kings: मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी पर भरोसा
पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार शुरुआत के बाद थोड़ी लय खो चुकी है, लेकिन टीम अभी भी शीर्ष चार में बनी हुई है। एक जीत उसे अंक तालिका में और ऊपर पहुंचा सकती है PBKS की सबसे बड़ी ताकत उसकी ओपनिंग जोड़ी है।
- प्रभसिमरन सिंह
- प्रियांश आर्य
ये दोनों खिलाड़ी तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं और पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल देते हैं। मिडिल ऑर्डर में टीम के पास अच्छे विकल्प हैं:
- श्रेयस अय्यर (कप्तान)
- मार्कस स्टोइनिस
- कूपर कोनोली
ये खिलाड़ी दबाव में भी रन बनाने में सक्षम हैं और टीम को स्थिरता देते हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं। वे शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी प्रभावी साबित होते हैं। उनके साथ बाकी गेंदबाज भी अच्छा सपोर्ट देते हैं।
![]()
Delhi Capitals: लगातार अस्थिर प्रदर्शन से जूझती टीम
दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अब तक निरंतरता नहीं दिखा पाई है। टीम कभी शानदार प्रदर्शन करती है तो अगले ही मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ता है। DC फिलहाल अंक तालिका में नीचे के हिस्से में संघर्ष कर रही है। अगर यह मैच हारती है, तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।
टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद प्रदर्शन में स्थिरता नहीं दिखी है:
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- अक्षर पटेल (कप्तान)
- ट्रिस्टन स्टब्स
- डेविड मिलर
गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन टीम संयोजन लगातार कमजोर नजर आया है।
धर्मशाला पिच रिपोर्ट: गेंदबाजों को मिल सकता है फायदा
धर्मशाला की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल रहती है। शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है. गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिलता है. पहली पारी का स्कोर 180 से 200 तक जा सकता है. इतिहास बताता है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा थोड़ा भारी रहता है।
दोनों टीमों को स्कॉड
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसंका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी











