IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन, टीम में शामिल हैं ये धुरंधर खिलाड़ी

IPL 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आई है। टीम में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। जानें SRH की मजबूत XI, बल्लेबाजी-गेंदबाजी संयोजन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 में फिर से खिताब जीतने की दावेदार टीमों में शामिल है। इस सीजन में उनका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ है। टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, जो अकेले मैच का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: Sunrisers Hyderabad ने अब तक केवल एक बार ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उसके बाद से टीम और लीग दोनों में काफी बदलाव आए हैं। पिछले कुछ सालों से टीम मजबूती के साथ खेल रही है, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफलता नहीं मिली। इस साल Sunrisers Hyderabad को जीत की दावेदार माना जा रहा है। टीम के पास कई ऐसे धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो अकेले ही मुकाबला पलटने की क्षमता रखते हैं।

आईपीएल फैंस के लिए यह रोचक सवाल है कि टीम की सबसे मजबूत और खतरनाक प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। संभावित प्लेइंग इलेवन में स्टार बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर्स शामिल होंगे, जो टीम को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

कप्तानी का सवाल: पैट कमिंस फिट या मिस?

टीम के कप्तान पैट कमिंस फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं। खबरें यह भी हैं कि वे शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम को दूसरा तेज गेंदबाज लाने के साथ-साथ कप्तानी का विकल्प भी सोचना होगा। इस स्थिति में सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं ईशान किशन, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी की है और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे हैं।

इसके अलावा ट्रेविस हेड भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की टीम में बीच-बीच में कप्तानी का अनुभव रखते हैं। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया जा सकता है, जिससे वे अनुभव हासिल करें और भविष्य में टीम की बड़ी जिम्मेदारी निभा सकें।

सलामी जोड़ी: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड

टीम की सबसे बड़ी ताकत इसकी सलामी जोड़ी होगी। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी टीम को धमाकेदार शुरुआत दे सकती है। दोनों खिलाड़ी दुनिया की सबसे विस्फोटक सलामी जोड़ी में शामिल हैं। इनके पास गेंदबाजों को दबाव में लाने और तेजी से रन बनाने की क्षमता है। मिडल आर्डर में ईशान किशन (विकेटकीपर) तीसरे नंबर पर बैटिंग करेंगे। इसके बाद टीम के पास हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, और अनिकेत वर्मा जैसे बल्लेबाज हैं, जो किसी भी मुकाबले में टीम की स्थिति मजबूत कर सकते हैं। मिडल आर्डर के बल्लेबाज बड़े शॉट मारने और रन रेट बढ़ाने में सक्षम हैं।

टीम में ऑलराउंडर के तौर पर लियाम लिविंगस्टोन मौजूद हैं। तेज गेंदबाजी में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ब्रायडन कार्स और ईशान मलिंगा जैसे विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं। इसके अलावा हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और स्पिनर हर्ष दुबे टीम की गेंदबाजी इकाई को मजबूत बनाएंगे।

Leave a comment