IPL 2026: स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का आसान तरीका, जानिए कैसे करें टिकट बुकिंग

IPL 2026 में स्टेडियम जाकर अपने पसंदीदा मैच देखने का तरीका जानें। टिकट बुकिंग, सीट चयन और जरूरी टिप्स के साथ मैच का पूरा अनुभव आसान बनाएं। ऑफलाइन टिकट बुकिंग

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस के बीच आईपीएल का क्रेज अभी से चरम पर है और पहले 20 दिन का शेड्यूल भी सामने आ चुका है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का इंतजार खत्म होने वाला है। इस साल का पहला मुकाबला 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस सीजन के लिए बेहद उत्साहित हैं और स्टेडियम में बैठकर मैच देखने के लिए टिकट बुकिंग के आसान तरीकों की जानकारी चाहते हैं।

IPL 2026 की शुरुआत और शुरुआती मैच

IPL 2026 में कुल 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। कर्नाटक सरकार ने 16 फरवरी 2026 को इस मैच के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा पहले 20 दिनों का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है, जिससे फैंस अब अपने पसंदीदा मैचों की टिकट पहले से ही बुक कर सकते हैं। पहले कुछ मैच जिनकी टिकट सेल शुरू हो चुकी है:

  • LSG vs DC: 01 अप्रैल
  • KKR vs SRH: 02 अप्रैल
  • GT vs RR: 04 अप्रैल
  • KKR vs PBKS: 06 अप्रैल
  • KKR vs LSG: 09 अप्रैल

इन मुकाबलों की टिकट BookMyShow के जरिए ऑनलाइन बुक की जा सकती है।

IPL 2026 टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें

IPL 2026: स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का आसान तरीका, जानिए कैसे करें टिकट बुकिंग

इस साल IPL के प्रमुख टिकटिंग पार्टनर हैं BookMyShow और District (Zomato)। इसके अलावा कई फ्रेंचाइजी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स के माध्यम से भी सीधे टिकट बेचती हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने का आसान तरीका:

  • रेजिस्ट्रेशन करें: प्री-सेल रजिस्ट्रेशन पहले से ही चालू है। अगर आपने रजिस्ट्रेशन किया है, तो टिकट सेल लाइव होते ही आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।
  • मैच चुनें: ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा मैच का चयन करें।
  • सीट सिलेक्ट करें: स्टेडियम का मैप देखें और अपनी पसंदीदा सीट चुनें – गैलरी, पवेलियन या VIP।
  • पेमेंट करें: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करें। पेमेंट सफल होते ही डिजिटल ई-टिकट आपके मोबाइल या ईमेल पर आ जाएगा।

ऑफलाइन टिकट बुकिंग

अगर आप स्टेडियम जाकर फिजिकल टिकट लेना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑफलाइन काउंटर उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया:

  • मैच की तारीख से कुछ दिन पहले स्टेडियम के बाहर या शहर के अलग-अलग सेंटरों पर टिकट काउंटर लगाए जाते हैं।
  • टिकट खरीदते समय एक वैलिड आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) साथ ले जाना अनिवार्य है।
  • भुगतान नकद (Cash) या कार्ड से किया जा सकता है। पेमेंट के तुरंत बाद आपका फिजिकल टिकट जारी कर दिया जाएगा।

जल्दी बुक करें: शुरुआती मैचों की टिकट जल्दी खत्म हो सकती है, इसलिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन बुकिंग सबसे आसान विकल्प हैं।

Leave a comment