IPL 2027: BCCI की बड़ी तैयारी, 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई को खत्म हो सकता है टूर्नामेंट

IPL 2027 Schedule Update: BCCI टूर्नामेंट को 10 मार्च से शुरू कर 15 मई तक समाप्त करने पर विचार कर रहा है। जानें शेड्यूल में बदलाव की वजह और क्या रहेंगे बदलाव

आईपीएल 2026 के रोमांच के बाद अब अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार Indian Premier League 2027 की शुरुआत 10 मार्च से हो सकती है, जबकि इसका फाइनल 15 मई को खेले जाने की संभावना जताई जा रही है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2027 की शुरुआत इस बार पहले से जल्दी हो सकती है और टूर्नामेंट 10 मार्च 2027 से शुरू होकर 15 मई 2027 को फाइनल के साथ समाप्त हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस फैसले के पीछे मुख्य वजह देश के कई हिस्सों में मई महीने के दौरान पड़ने वाली भीषण गर्मी से खिलाड़ियों और दर्शकों को राहत देना बताया जा रहा है।

IPL 2027 की संभावित तारीखें

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रस्तावित शेड्यूल इस प्रकार हो सकता है:

  • शुरुआत: 10 मार्च 2027
  • फाइनल: 15 मई 2027
  • कुल मैच: 74 (कोई बढ़ोतरी नहीं)

इससे यह साफ है कि मैचों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

IPL 2027: BCCI की बड़ी तैयारी, 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई को खत्म हो सकता है टूर्नामेंट

गर्मी से बचाव के लिए बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड का मानना है कि मई के आखिरी हफ्तों में तापमान काफी अधिक हो जाता है, जिससे खिलाड़ियों की फिटनेस और मैच की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इसी कारण BCCI टूर्नामेंट को पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है ताकि सीजन को गर्मी के चरम से पहले ही समाप्त किया जा सके। BCCI सचिव Devajit Saikia ने इस संभावित बदलाव पर जानकारी देते हुए कहा कि बोर्ड और IPL गवर्निंग काउंसिल इस पर चर्चा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि, टूर्नामेंट को मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू करने पर विचार हो रहा है. इसे 15 मई तक समाप्त करने की योजना है. अंतिम निर्णय कार्यक्रम संतुलन को देखते हुए लिया जाएगा। BCCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि IPL के मैचों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं होगी। मौजूदा संरचना के अनुसार, 74 मैचों का फॉर्मेट जारी रहेगा। 94 मैचों तक विस्तार की कोई योजना फिलहाल नहीं है. बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की उपलब्धता और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a comment