Jasmine Sandlas की कहानी: मां, पंजाब और कनाडा ने बनाया सिंगिंग स्टार

Jasmine Sandlas की सफलता की कहानी में मां का साथ, पंजाब की मिट्टी और कनाडा का संघर्ष शामिल है। जानिए कैसे उन्होंने अपने सफर से म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान
Jasmine Sandlas की कहानी: मां, पंजाब और कनाडा ने बनाया सिंगिंग स्टार

पंजाब की गलियों से लेकर ग्लोबल स्टेज तक का सफर आसान नहीं होता, लेकिन जैस्मिन सैंडलस ने अपनी आवाज और हौसले से इसे नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। रूहानी सुरों और दमदार परफॉर्मेंस की वजह से जैस्मिन आज म्यूजिक इंडस्ट्री की चहेती सिंगर बन चुकी हैं। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: Jasmin Sandlas को Dhundhar और Dhundhar: The Revenge के बाद फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, पंजाब की गलियों से लेकर स्टेज पर अपना जलवा बिखेरने तक का सफर Jasmin Sandlas के लिए आसान नहीं था। अपनी कड़ी मेहनत और मां के सपोर्ट के दम पर आज उनकी आवाज हर जगह गूंज रही है और फैंस उनके परफॉर्मेंस को खूब सराह रहे हैं।

बचपन और संगीत की शुरुआत

जैस्मिन सैंडलस का जन्म पंजाब में हुआ। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था और उनकी मां ने इस प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई। स्कूल प्रोग्राम और पारंपरिक पंजाबी गानों के जरिए जैस्मिन ने अपनी आवाज को तराशा। 13 साल की उम्र में जैस्मिन अपने माता-पिता के साथ कनाडा आ गईं। वहीं उन्होंने अपने संगीत कैरियर की शुरुआत की।

2008 में जैस्मिन का पहला गाना ‘मुस्कान’ रिलीज हुआ। इस गाने ने उनके संगीत की दुनिया में प्रवेश की राह खोली। इसके बाद 2012 में उनका दूसरा एल्बम ‘गुलाबी’ आया, जिसने उनकी लोकप्रियता को नई ऊँचाई दी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी पहचान बन गई, लेकिन बॉलीवुड का दरवाजा अभी भी खुला नहीं था।

Jasmine Sandlas की कहानी: मां, पंजाब और कनाडा ने बनाया सिंगिंग स्टार

बॉलीवुड में डेब्यू और हिट गाने

जैस्मिन को बॉलीवुड में पहला ब्रेक 2014 में ‘यार न मिले’ गाने से मिला, जो फिल्म किक का हिस्सा था। इस गाने में उनके साथ यो-यो हनी सिंह ने भी परफॉर्म किया। गाने की सफलता ने उन्हें और लोकप्रिय बनाया और उनकी आवाज रातों-रात चर्चित हो गई। जनवरी 2017 में जैस्मिन ने पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ ‘लड्डू’ गाया। इस प्रोजेक्ट के बाद दोनों के बीच व्यक्तिगत नजदीकियां भी बढ़ीं। बाद में दोनों ने ‘इल्लीगल वेपन’ और ‘इल्लीगल वेपन 2.0’ में भी कोलैबोरेट किया।

हालांकि, अचानक ब्रेकअप हो गया और जैस्मिन बुरी तरह टूट गईं। इस ब्रेकअप के बाद उन्हें मानसिक तनाव और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा कि अगर उनकी मां ने उन्हें संभाला नहीं होता, तो शायद वह इस मुश्किल दौर से बाहर नहीं निकल पातीं।

‘धुरंधर’ में शानदार वापसी

जैस्मिन का बड़ा कमबैक ‘धुरंधर’ फिल्म से हुआ। टाइटल गाने के साथ ही उनका जादू शुरू हुआ और गाने ‘शरारत’ ने भारत और पाकिस्तान में भी खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद ‘धुरंधर द रिवेंज’ में शाश्वत सचदेव के म्यूजिक कंपोजीशन में ज्यादातर गाने जैस्मिन सैंडलस के नाम रहे। साथ ही उन्हें मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज के साथ काम करने का मौका भी मिला। इस फिल्म ने जैस्मिन की आवाज और प्रतिभा को और नई ऊँचाई दी।

Leave a comment