JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। IIT रुड़की 17 मई को दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि आंसर की और रिजल्ट की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
Roorkee: JEE Advanced 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए IIT रुड़की ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 17 मई को दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद रिस्पॉन्स शीट और आंसर की भी तय शेड्यूल के अनुसार जारी होगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हुआ एडमिट कार्ड लिंक
आईआईटी रुड़की की ओर से JEE Advanced 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन JEE Advanced Official Website जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट JEE Advanced Official Websiteपर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

होम पेज पर उपलब्ध Important Announcements सेक्शन में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक दिया गया है। उम्मीदवारों को लॉगिन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। लॉगिन के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
17 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
JEE Advanced 2026 परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी भी लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा से पहले सभी जरूरी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा।
आंसर की और रिजल्ट की तारीख भी घोषित
परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 21 मई को जारी की जाएगी। इसके बाद प्रोविजनल आंसर की 25 मई को उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वे 26 मई शाम 5 बजे तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे।
विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और JEE Advanced 2026 का रिजल्ट 1 जून 2026 सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।








