ऑलराउंडर जॉर्डन नील टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा आयरिश खिलाड़ी बन गए हैं। नील को 19 साल और 253 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मौका मिला है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आयरलैंड के युवा ऑलराउंडर जॉर्डन नील ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है। मात्र 19 साल और 253 दिन की उम्र में नील को बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में जगह दी गई है। इस तरह नील टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा आयरिश खिलाड़ी बन गए हैं।
नील के अलावा, कैड कारमाइकल (23 वर्ष) को भी टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है। उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया है। जॉर्डन नील को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने का जिम्मा दिया गया है।
आयरलैंड और बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
- आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्डन नील, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रेस और क्रेग यंग।
- बांग्लादेश की टीम: शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा और हसन मुराद.
मैच की पृष्ठभूमि और टॉस का फैसला

सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आयरलैंड की कप्तानी एंड्रयू बालबर्नी कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शान्तो संभाल रहे हैं। इस टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के बीच रेड-बॉल क्रिकेट में सिर्फ एक मैच खेला गया है। अप्रैल 2023 में हुए उस मुकाबले में बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज में दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस अडायर को घुटने में खिंचाव के कारण बाहर रखा गया है। उनकी जगह जॉर्डन नील को टी20 सीरीज में शामिल किया गया है।












